Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • वंशिका के पैरों के सफल ऑपरेशन से चिरायु ने लौटाया माता पिता की मुस्कान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वंशिका के पैरों के सफल ऑपरेशन से चिरायु ने लौटाया माता पिता की मुस्कान

Abhinesh Pandey June 4, 2023

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 4 जून 2023

कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ की चिरायु टीम ने डिलीवरी प्वाइंट प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव में निरीक्षण के दौरान 22 मई को जन्मजात दोनों पैरों की विकृति (क्लब फुट) से ग्रसित बच्ची को देखा जो कि माता मीनू साहू मधुबन कला तथा पिता मोरध्वज साहू की पहली पुत्री है। पहली बार माता-पिता बने दंपत्ति को चिरायु योजना के लाभों को बताते हुए आश्वासन दिया गया कि बच्ची का संपूर्ण इलाज सफलतापूर्वक होना संभव है जिससे माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान आयी। साथ ही सम्बंधित ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्री गौरी यादव के द्वारा भी घर जाकर इलाज हेतु प्रेरित करने पर 31 मई 2023 को डेडिकेटेड चिरायु टीम बिलाईगढ़ द्वारा जिला अस्पताल बलौदाबाजार ले जाया गया जहाँ बेबी वंशिका का इलाज जिला अस्पताल बलौदाबाजार के डॉ कल्याण (ऑर्थोपेडिक सर्जन) प्रथम सीरियल कास्टिंग की प्रक्रिया के द्वारा किया गया।

बच्ची को फॉलो अप के लिए जून में मंगलवार को पुनः बुलाया गया है। इसी तरह वस्तुस्थिति के देखकर 5 से 6 बार इस प्रक्रिया को दुहराया जाएगा। अगर इसके बाद भी सुधार नही होगा तो सर्जरी की जाएगी जो पूर्णतः निःशुल्क होगा।

चिरायु टीम बिलाईगढ़ द्वारा बराबर बच्चे का फॉलोअप ग्राम मधुबन कला में उसके घर पहुंच कर किया जा रहा है।

चिरायु टीम द्वारा जिला सहित पूरे राज्य भर के चिन्हित बच्चों को लगातार योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। चिरायु टीम बच्चों के लिए एक सुरक्षा कवच है जो पहुंचविहीन वन ग्रामों में निवासरत निम्न तबके के लोगों के लिए जो अपने बच्चों का बड़े अस्पतालों में खर्च एवं इलाज नही करा पाते किंतु चिरायु योजना ऐसे परिजनों को अच्छी व्यवस्था एवं इलाज प्रदान कर लाभान्वित करता जा रहा है तथा आगे भी ऐसे ही कार्य को पूरा करेगा।

चिरायु कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में जिले के सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला, डीपीएम एन एल इजारदार, बिलाईगढ़ बीएमओ डॉ पी वैष्णव, चिरायु जिला नोडल डॉ पी डी खरे के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ चिरायु टीम के डॉ लकेश्वर पटेल, डॉ सुमन केशरवानी, फार्मासिस्ट मिथलेश रत्नाकर एवं एएनएम हेमलता साहू की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Post navigation

Previous बच्चों के मानसिक विकास में समर कैंप का महत्वपूर्ण योगदान – रेखचंद जैन
Next विश्व पर्यावरण दिवस : छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 

Related Stories

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

June 24, 2026
छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर

June 23, 2026
हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ…

June 23, 2026

Recent Posts

  • उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर
  • हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ…
  • रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस एवं VLCC द्वारा सौंदर्य एवं व्यक्तित्व निखार(Be your own style) कार्यशाला का आयोजन
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

You may have missed

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

June 24, 2026
छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर

June 23, 2026
हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ…

June 23, 2026
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस एवं VLCC द्वारा सौंदर्य एवं व्यक्तित्व निखार(Be your own style) कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस एवं VLCC द्वारा सौंदर्य एवं व्यक्तित्व निखार(Be your own style) कार्यशाला का आयोजन

June 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.