Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राहुल गांधी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की तीसरी न्याय योजना की शुरुआत करेंगे – मोहन मरकाम
  • छत्तीसगढ़

राहुल गांधी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की तीसरी न्याय योजना की शुरुआत करेंगे – मोहन मरकाम

Abhinesh Pandey February 2, 2022

 

रायपुर/02 फरवरी 2022। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी जी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार की तीसरी न्याय योजना की शुरुआत करेंगे। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में पंजीकृत 4 लाख 50 हजार भूमिहीन मजदूरों के खाते में ग्रामीण व्यवस्थाओं में सहयोगी कृषि कार्यों की सहयोगी भूमिहीन कृषि मजदूर, लोहार, नाई, ग्राम पुजारियों के परिवार को पहली किस्त जारी किया जायेगा। साथ ही राजीव गांधी युवा मितान क्लब का भी पहली किश्त की राशि जारी करेंगे। राज्य में 13,269 राजीव गांधी मितान क्लब का गठन किया गया है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के लिए 200 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है। योजना के माध्यम से उन मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है जिनके पास अपनी जमीन का एक छोटा सा टुकड़ा भी नहीं है और न ही आय का कोई अन्य साधन है। चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी और पुरोहित जैसे पारंपरिक काम से जुड़े लोगों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। ऐसे लोगों के ऊपर आर्थिक संकट हमेशा बना रहता था, इस संकट को हमेशा के लिए दूर करने हेतु यह योजना शुरू की गई है। भूमिहीन मजदूरों के लिए शुरू की गई यह देश की पहली और एकमात्र योजना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की पहली किश्त 4 लाख 50 हज़ार भूमिहीन मज़दूरों को जारी की जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार जनता के प्रति अपने उत्तरदायित्व का बेहतर ढंग से निर्वहन कर रही है। जनता ने जिस विश्वास के साथ कांग्रेस को चुना उस विश्वास को पूरा कर रही है। राज्य निर्माण के बाद 15 साल तक भाजपा की सरकार रही उस दौरान किसान, भूमिहीन कृषि मजदूर गांव में रहने वाले लोहार, बढ़ई, नाई, ग्राम पुजारियों परिवारों के बारे में कभी भी सोचा नहीं गया था। कांग्रेस सरकार बनने के बाद सभी वर्गों के साथ न्याय किया जा रहा है। जब न्याय की बात होती है तब उस वर्ग थे शिक्षा दीक्षा स्वास्थ्य रोजगार की समस्यों को दूर करना सहित आर्थिक मदद करना ही न्याय होता है और यह काम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बीते तीन वर्ष से कर रही है राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ के 22 लाख 66 हजार धान बेचने पंजीकृत किसानों के अलावा गन्ना मक्का कोदो कुटकी रागी दलहन तिलहन फलदार वृक्ष और सब्जी लगाने वाले किसानों को भी आर्थिक प्रोत्साहन राशि देकर कृषि क्षेत्र को लाभकारी बनाने और कृषि को प्रोत्साहन देने की सबसे बड़ी योजना देश में बनकर उभरी है जिसके माध्यम से प्रति एकड़10हजार रु की आर्थिक प्रोत्साहन सहायता दी जा रही। गोधन न्याय योजना 2रु किलो की दर से गोबर खरीद कर ग्रामीण क्षेत्रों के महिलाओं को पशुपालकों को गोठनों को आर्थिक मदद करना और गोबर से वर्मी कंपोस्ट खाद बनाकर कृषि लागत को कम करना साथ में महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से गोबर से दीया गोकास्ट पेंट और अन्य सामग्री का निर्माण कर आर्थिक लाभ दिलाने की योजना है। जिसका लाभ गोपालको के साथ-साथ पशुधन को भी हो रहा है जो पशुधन सड़कों पर भटक रहे थे दुर्घटना का शिकार होते थे उन्हें गोपालक घरों में रखते हैं और उस के माध्यम से लाभ कमा रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों से युवाओं को जोड़ने वर्धा की तरह नवा रायपुर में 72 एकड़ में सेवाग्राम बनाने जा रही है। सेवाग्राम का निर्माण पूरी तरह से प्राकृतिक संसाधनों से किया जायेगा। साथ ही अमर जवान ज्योति निर्माण स्थल का भी शिलान्यास रखेंगे। देश की राजधानी दिल्ली में 51 वर्षों से शहीद जवानों के स्मरण में सम्मान में अमर जवान ज्योति जल रहा था जिसे बुझाने का काम आरएसएस भाजपा की केंद्र सरकार ने किया है। छत्तीसगढ़ में अमर जवान ज्योति शहीद जवानों की याद में जलाया जायेगा।

 

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय में “केन्द्रीय बजट योजना” पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन
Next राहुल गांधी बताएंगे कि छतीसगढ़ में जनता से वादाखिलाफी क्यों हुई: भाजपा

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.