Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राजेश मूणत पीडब्ल्यूडी मंत्री रहते सड़को की निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखते तो गड्ढा नहीं होता- धनंजय सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजेश मूणत पीडब्ल्यूडी मंत्री रहते सड़को की निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखते तो गड्ढा नहीं होता- धनंजय सिंह ठाकुर

Abhinesh Pandey October 20, 2022

 

रमन सरकार ने कमीशनखोरी के लिये कर्ज लिया कांग्रेस ने किसानों की सहायता के लिये कर्ज लिया

सड़को में दिख रहा गड्ढा पूर्व रमन सरकार की कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की निशानी

 

रायपुर/20 अक्टूबर 2022।  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन सरकार ने कमीशनखोरी के लिये कर्ज लिया कांग्रेस ने किसानों की सहायता के लिये कर्ज लिया। प्रदेश की जनता को सुविधा प्रदान करने के लिए अगर आवश्यकता पड़ी तो वित्तीय सहायता ली जाएगी भारतीय जनता पार्टी 15 साल में 41 हजार करोड़ों रु का कर्ज लिया। लेकिन प्रदेश की जनता से किए वादे को पूरा नहीं किया वर्तमान सरकार रमन सरकार के द्वारा लिए गए कर्ज की ब्याज प्रति वर्ष चुका रही है भाजपा के नेता किस मुंह से कर्ज लेने पर सवाल खड़ा कर रहे हैं जब 15 साल में रमन सरकार ने प्रदेश के खजाने को गंभीर चोट पहुंचाने काम किया है प्रदेश कि सरकारी संपत्तियों को रमन सरकार ने बैंकों में गिरवी रख कर कर्ज लिया और कर्ज के पैसे से आर एस एस और भाजपा के नेताओं को पालने पोसने काम किया, डीकेएस सरकारी अस्पताल को रमन सिंह के दमाद ने गिरवी रख दिया जिसका भी ब्याज और कर्ज चुकाने के जिम्मेदारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार उठा रही।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सड़कों में जो गड्ढा दिखाई दे रहा है वह पूर्व रमन भाजपा सरकार की निर्माण कार्यों की आड़ में की गई कमीशनखोरी भ्रष्टाचार की काली कमाई की निशानी है। पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए रमन शासनकाल में बनी अरबों की सड़क  की क्वालिटी इतनी खराब क्यों है? सड़क की परफारमेंस की गारंटी होती है कि 10 साल से 15 साल तक सड़क खराब नहीं होगी फिर यह सड़कें 2016 2017 2018 में बनी सड़कें तीन साल में ही खराब क्यों हो गई?करोड़ो की लागत से बना एक्सप्रेस वे उद्घाटन के पहले ही क्यों खराब हो गई? पूर्व के रमन सरकार के दौरान जितने भी निर्माण कार्य हुए हैं सब की क्वालिटी खराब है उन सभी निर्माण कार्यों की मरम्मत सड़कों की मरम्मत करवाई जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि चोरी और सीनाजोरी भाजपा नेताओं की आदत है रमन शासनकाल के दौरान सड़क बनाने का दावा करने वाले अब सड़कों के गड्ढों को देखकर मुंह छुपा रहे हैं? रमन सरकार के दौरान जितने भी निर्माण कार्य हुए हैं सभी खराब क्वालिटी के है उनका नुकसान प्रदेश की जनता को लंबे समय तक उठाना पड़ेगा। निर्माण कार्यों में उपयोग की गई  मटेरियल की क्वालिटी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया है रमन सरकार का पूरा फोकस निर्माण कार्यों की आड़ में मोटी कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार करना है।

Post navigation

Previous अंतरराष्ट्रीय पोषण वर्ष 2023 के उपलक्ष में भारतीय खाद्य निगम के द्वारा फोर्टिफाइड राइस के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 
Next बस्तर का ऐतिहासिक दलपत सागर के किनारे प्रज्जवलित होंगे 1 लाख 81 हजार दीये: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कलेक्टर रजत बंसल ने एक परंपरा कायम कर दी है

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.