Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बस्तर का ऐतिहासिक दलपत सागर के किनारे प्रज्जवलित होंगे 1 लाख 81 हजार दीये: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कलेक्टर रजत बंसल ने एक परंपरा कायम कर दी है
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर का ऐतिहासिक दलपत सागर के किनारे प्रज्जवलित होंगे 1 लाख 81 हजार दीये: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कलेक्टर रजत बंसल ने एक परंपरा कायम कर दी है

Abhinesh Pandey October 21, 2022

 

जगदलपुर। कलेक्टर बस्तर रजत बंसल को याद करना ,इस कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हमारे लिए जगदलपुर के लिए एक नई परंपरा कायम कर ली गई है : विभिन्न सामाजिक व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा युवोदय के स्वयं सेवक दीपोत्सव का कार्यक्रम किया अब भी इस परंपरा को कलेक्टर चंदन कुमार और महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने अपनाया* बस्तर के जगदलपुर शहर में400 वर्षों पुराना मानव निर्मित दलपत सागर के किनारे ,इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पर *1 लाख 81 हजार दीये प्रज्जवलित किए जाएंगे* । दीपोत्सव का यह कार्यक्रम 12 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। गुरुवार को इसकी तैयारियों के लिए महापौर श्रीमती सफीरा साहू, कलेक्टर चंदन कुमार की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी, सुशीला बघेल नगर निगम आयुक्त दिनेश नाग सहित विभिन्न सामाजिक, व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस अवसर पर बताया गया कि दलपत सागर में चलाए गए स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को यादगार बनाने के लिए पिछले वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया था। प्रारंभ में 11 हजार दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए लोगों से उपयोग किए गए दीये और तेल दान में मांगा गया था। यह कार्यक्रम इतना अधिक लोकप्रिय हुआ कि जनसहयोग से 91हजार दीये जलाए गए। पिछले वर्ष एक छोर पर दीप प्रज्ज्वलन किया गया था। इस वर्ष दोनों तरफ दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। इसके लिए पिछले वर्ष की अपेक्षा दोहरे संसाधन की अवश्यकता होगी।

महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा कि पिछले वर्ष जगदलपुर के दलपत सागर में वृहद स्तर पर दीपोत्सव का अद्भुत और ऐतिहासिक आयोजन जनसहयोग से हुआ था। इस कार्यक्रम की सफलता सामूहिक योगदान से ही संभव है। शहर के सभी समाजों के सहयोग से पिछले वर्ष दीये सजाने के कार्य में यूवोदय के स्वयंसेवकों के साथ स्वच्छता दीदियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इस वर्ष राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों का भी साथ मिलेगा। इस वर्ष इस आयोजन को लेकर सभी में उत्सुकता है। निश्चित तौर पर दीपदान के माध्यम से शहरवासियों का सहयोग इस वर्ष भी प्राप्त होगा।

कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि दलपत सागर के किनारे दीपोत्सव का यह आयोजन बस्तर वासियों के जल, जंगल जमीन और पर्यावरण के प्रति प्रेम और श्रद्धा को प्रदर्शित करता है। यह एक बड़ा जन आयोजन है। इस आयोजन को लेकर जो जन उत्साह दिख रहा है, उससे यह निश्चित तौर पर सफल होगा। इस जन आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य विक्रम डांगी, पार्षद आलोक अवस्थी, नरसिंह राव, बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के विमल बोथरा, आंध्र समाज के सचिव डी सुब्बाराव।

Post navigation

Previous राजेश मूणत पीडब्ल्यूडी मंत्री रहते सड़को की निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखते तो गड्ढा नहीं होता- धनंजय सिंह ठाकुर
Next रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल: हर्निया के प्रति जागरूकता हेतु 60 दिवसीय अभियान

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.