Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, जन-सुविधा और प्रशासनिक कसावट के लिए साढ़े तीन साल में 6 जिले और 85 तहसीलों का गठन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, जन-सुविधा और प्रशासनिक कसावट के लिए साढ़े तीन साल में 6 जिले और 85 तहसीलों का गठन

admin September 9, 2022

 

*प्रशासनिक इकाइयों का विकेंद्रीकरण भूपेश सरकार के सुशासन का प्रमाण है*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

रायपुर/09 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने नए जिलों के गठन का स्वागत करते हुए कहा है कि आज सक्ति जिले के गठन के साथ छत्तीसगढ़ में 33 वां जिला अस्तित्व में आ गया है। प्रशासनिक कसावट, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, आम जनता की सुविधा के लिए विगत साढ़े तीन साल में 6 जिले और 85 नए तहसीलों का निर्माण, सुशासन का छत्तीसगढ़ मॉडल है। बाटांकन, सीमांकन सहित राजस्व मामले तहसीलों में चलते हैं, प्रमाणपत्र जारी करने का काम भी तहसील अनुविभाग और जिलों में होता है। प्रशासनिक इकाइयों के विकेंद्रीकरण से अब जनता को अधिक दूर नहीं जाना पड़ेगा। सीमित समय में 6 नए जिलों, नए अनुभाग और 85 नए तहसील के गठन का भूपेश बघेल सरकार का निर्णय अभूतपूर्व है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मनेंद्रगढ़ चिरमिरी, मोहला मानपुर, सारंगढ़ और गौरेला पेंड्रा मरवाही को जिला बनाने की मांग विगत 15 साल से लगातार होती रही लेकिन रमन सिंह सरकार ने केवल आश्वासन देकर ठगते रहे। रमन सिंह के राजनीतिक कार्य क्षेत्र राजनांदगांव जिले में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने की मांग लगातार होती है। साल्हेवारा और गंडई को तहसील बनाने की घोषणा स्वयं रमन सिंह ने सार्वजनिक रूप से चुनावी मंच से की थी, लेकिन 15 साल मुख्यमंत्री रहते हैं अपने ही जिले के लोगों के साथ वादाखिलाफी किया। भूपेश सरकार ने ना केवल जो कहा वह किया बल्कि मैं दफ्तरों की स्थापना और नया सेटअप के तहत 40,065 नए पद भी स्वीकृत किया है। सभी विभागों में नियमित भर्ती हो रही है। खैरागढ़ की जनता से प्रदेश सरकार ने जो वादा किया था उसे करने 3 घंटे के भीतर पूरा किया, ठीक उसी तरह जैसे मुख्यमंत्री बनते ही तत्काल किसानों की कर्जमाफी की। ब्लॉको में 289 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल शुरू किए और आने वाले वर्ष में 422 नए स्कूल खोलने की घोषणा की। भूपेश सरकार के समृद्धि और सुशासन का छत्तीसगढ़ मॉडल पूरे देश में स्थापित हो चुका है।

 

Post navigation

Previous नवगठित जिला सक्ती का शुभारंभ अवसर पर रोड शो
Next राजधानी में अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स का एक और नया शोरूम…

Related Stories

जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि

August 4, 2026
आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी

August 4, 2026
आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि

August 4, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
  • आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी
  • आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
  • अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
  • हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

You may have missed

जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि

August 4, 2026
आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी

August 4, 2026
आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि

August 4, 2026
अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’

August 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.