Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केरा में किया नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केरा में किया नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण

Abhinesh Pandey October 19, 2022

डीएमएफ मद से बना है 2.17 करोड़ का अस्पताल भवन

रायपुर, 19 अक्टूबर 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात के दौरान पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। डीएमएफ मद के अंतर्गत 2.17 करोड़ की लागत से इस सर्वसुविधायुक्त  अस्पताल भवन का निर्माण किया गया है। श्री बघेल ने लोकार्पण के बाद अस्पताल का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पदस्थ डॉक्टरों और स्टॉफ से मुलाकात कर मरीजों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। बताया गया कि इसके पहले संचालित अस्पताल भवन के पुराने और स्थानाभाव के कारण बहुत सी सुविधाएं मरीजों को नहीं मिल पा रहीं थी। नवीन भवन में ग्राउंड फ्लोर के साथ एक मंजिल को मिलाकर 25 कमरे हैं। अंतःरोगी वार्ड के साथ केजुअल्टी और सुरक्षित प्रसव कराने की अच्छी सुविधा है। अस्पताल के भूतल में 5 ओपीडी रूम, 2 डॉक्टर रूम, 1 लेबर रूम, 1 प्री लेबर रूम, एक्स रे, डिजिटल एक्स रे, पैथोलॉजी, ऑपरेशन थियेटर, पंजीयन एवं प्रतीक्षा हाल उपलब्ध है। प्रथम मंजिल पर 16 सीटर पुरुष वार्ड, 18 सीटर महिला वार्ड, 1ओटी, 1 पोस्ट ओटी, 2 डॉक्टर चेंजिंग रूम, 1 डॉक्टर रूम और नर्स रूम शामिल हैं। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा, एसपी विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस अध्यक्ष, करारी हार के बाद थरूर ने दी बधाई
Next स्तन कैंसर जागरूकता माह पर, एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने महिलाओं के लिए आत्म-सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.