नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी में 24 साल के लंबे अंतराल के बाद आज गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति नया अध्यक्ष अब पार्टी की कमान संभालेगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खडगे ने शानदार जीत हासिल कर ली है। अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे को 7897 वोट मिले हैं, वहीं शशि थरूर को सिर्फ 1000 के करीब ही वोट मिले। समाचार एजेंसी ने जानकारी दी है कि करीब 416 वोट खारिज हो गए। चुनाव नतीजों से पहले शशि थरूर के इलेक्शन एजेंट सलमान सोज ने उत्तर प्रदेश के सभी वोट रद्द करने की मांग की है। हालांकि खुद शशि थरूर ने ट्वीट कर खडगे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने को सम्मान की बात बताया है।
