Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भूपेश जी झूठशास्त्र से काम नहीं चलेगा, गरीबों का आवास दें- विजय शर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भूपेश जी झूठशास्त्र से काम नहीं चलेगा, गरीबों का आवास दें- विजय शर्मा

Abhinesh Pandey March 12, 2023

झूठ पर झूठ, झूठ पर झूठ, अब नहीं चलने वाला: भाजपा

*15 मार्च को सच का सामना करने तैयार रहे सरकार*

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री व मोर आवास मोर अधिकार अभियान के संयोजक विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भाजपा की चुनौती स्वीकार करने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण के संदर्भ में झूठ बोलने से पहले अपने पूर्व पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव से खुली बहस कर लें, जिन्होंने आठ लाख आवास नहीं बना पाने के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि बाकी खुली बहस करने के लिए हम 15 मार्च को हितग्राहियों के साथ विधानसभा आ ही रहे हैं

प्रदेश भाजपा महामंत्री व मोर आवास मोर अधिकार अभियान के संयोजक विजय शर्मा ने
मुख्यमंत्री से कहा कि झूठ के पुलिंदे पर बनी सरकार, हर बात पर झूठ बोले, यह उचित नहीं है। मुख्यमंत्री सदन में झूठ बोल रहे हैं। सदन के बाहर भी झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस मीडिया विभाग के लोग बिना तथ्यों के उनके सुर में सुर मिला रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति आपको देखना है तो प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की वेबसाइट पर मिल जाएगा। सारी जानकारियां वर्षवार एंट्री हैं और यह कोई आज की नहीं हैं। पुरानी हैं। मुख्यमंत्री तथ्यों को झुठला रहे हैं, यह ठीक नहीं है। भाजपा उन्हें सच्चाई पर परदा नहीं डालने देगी। सभी समझ रहे हैं कि भूपेश बघेल सवा चार साल से सिर्फ झूठ बोलकर सरकार चला रहे हैं। किया धरा कुछ नहीं है। उनकी सरकार धराशाई होने वाली है तो अब प्रधानमंत्री आवास पर झूठ बोल रहे हैं। गरीब आवासहीनों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का झूठ नहीं, उनका अधिकार, उनका आवास चाहिए। भाजपा गरीबों के साथ खड़ी है। भूपेश बघेल गरीब को उसका हक नहीं दे रहे। लेकिन भाजपा इस गरीब विरोधी सरकार को ही सड़क पर ला देगी और गरीब को उसका अधिकार देगी।

Post navigation

Previous बाबू सेमरा में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 75 जोड़ों ने किया गृहस्थ जीवन में प्रवेश
Next आईबीपीएल एवं खेलवारी में रोमांच अपने चरम पर, 13 मार्च को खेले जाएँगे विभिन्न स्पर्धाओं के फाइनल मुक़ाबले

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.