Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बाबू सेमरा में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 75 जोड़ों ने किया गृहस्थ जीवन में प्रवेश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बाबू सेमरा में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 75 जोड़ों ने किया गृहस्थ जीवन में प्रवेश

Abhinesh Pandey March 11, 2023

 

*संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने नवदंपत्तियों को दिया खुशहाल और समृद्ध जीवन का आशीर्वाद*

जगदलपुर।

जगदलपुर विकासखंड के बाबू सेमरा ग्राम में शनिवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 75 जोड़ों ने गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। इनमें 66 जोड़ों ने सनातन परंपरा और 9 जोड़ों ने मसीही परंपरा के अनुसार विवाह किया। संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने इस अवसर पर बारात की अगुवाई करते हुए 75 दूल्हों के साथ बैंड बाजे की धुन पर नाचते गाते हुए विवाह स्थल तक पहुंचे। उनके साथ इस अवसर पर इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, जगदलपुर की महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता पोयाम, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मनोज सिन्हा सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर रहे दंपत्ति और उनके परिजन उपस्थित थे।
इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री जैन ने दांपत्य जीवन में प्रवेश कर रहे युवा जोड़ों को खुशहाल और समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज 75 युवाओं की बारात में शामिल होकर 75 वधुओं को ले जाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि नव दंपत्ति अपने माता पिता की सेवा करते हुए खुशहाल जीवन व्यतीत करें। उन्होंने कहा कि निर्धन कन्याओं के विवाह में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कन्याओं के विवाह के लिए सहायता प्रदान की जाती है। वर्तमान में दिव्यांगों को भी 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है तथा दूल्हा दुल्हन दोनों के दिव्यांघोने पर एक लाख रुपए की सहायता दी जाती है।
इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री राजीव शर्मा ने कहा कि कन्यादान जीवन के सबसे बड़े दानों में एक है। आज यहां 75 निर्धन कन्याओं का सम्मान के साथ विवाह की परंपरा पूरी हो रही है। उन्होंने सभी नव दंपत्ति पर मां दंतेश्वरी के कृपा दृष्टि की कामना की। इस अवसर पर जगदलपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती सफीरा साहू, अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन,इविप्रा उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर श्रीमती सफीरा साहू,नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू, जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम,ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी वरिष्ठ पार्षद राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणी, दयाराम कश्यप,कोमल सेना,बी ललिता राव, स्वेता बघेल,सुभम यदु,जनपद सदस्य इंदिरा राव, सरपंच उषा नाग,उप सरपंच रामेश्वर बिसाई, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह वरिष्ठ नेता सूर्य नारायण नायडू,शहर महामंत्री गौरनाथ नाग हेमू उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,राजा तिवारी,माही श्रीवास्तव, अफरोज बेगम समेत महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे.

Post navigation

Previous प्राचीन श्री राम मंदिर कुरूद में भक्त खेलेंगे फूलो की होली
Next भूपेश जी झूठशास्त्र से काम नहीं चलेगा, गरीबों का आवास दें- विजय शर्मा

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.