Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • भाजपाई बताएं कि रमन राज के 15 साल के कुशासन में कितने स्थानीय एससी, एसटी, ओबीसी को कुलपति बनाएं?-सुरेन्द्र वर्मा
  • छत्तीसगढ़

भाजपाई बताएं कि रमन राज के 15 साल के कुशासन में कितने स्थानीय एससी, एसटी, ओबीसी को कुलपति बनाएं?-सुरेन्द्र वर्मा

Abhinesh Pandey February 25, 2022

 

*छत्तीसगढ़ की बहुसंख्यक आबादी ओबीसी और एससी एसटी वर्ग की महिलाओ को भाजपा ने कभी राज्यसभा के लायक नहीं समझा।*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*केटीएस तुलसी विधि और संविधान विशेषज्ञ हैं, राष्ट्र की धरोहर हैं। बोली लगाकर पद बेचने वाले भाजपाईयों को विरोध का नैतिक अधिकार नहीं है*

रायपुर/25 फरवरी 2022। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि दरअसल आउटसोर्सिंग भारतीय जनता पार्टी का चरित्र है, इसलिए अब इन्हें BJP अर्थात बाहरी जनता पार्टी कहा जाने लगा है। विगत 3 वर्षों में भूपेश बघेल सरकार ने सभी क्षेत्रों में आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित किया गया है। स्थानी योग्य उम्मीदवारों को सभी क्षेत्रों में अवसर मिला है जिससे छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान और आत्मसम्मान की पुनर्स्थापना हुई है। 15 साल रमन सिंह स्वयं बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया रहे, भूपेश बघेल ने तो स्थानीय आदिवासी नेताओं को बस्तर विकास प्राधिकरण की कमान सौंपी है। रमन सिंह ने पदमश्री डॉ. दाबके के स्थान पर अपने समधी जी को चिकित्सा विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया। अपने पुत्र के लिए डीकेएस अस्पताल को फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया। भूपेश बघेल सरकार में तो सभी स्थानीय नियुक्तियों में योग्यता अनुसार स्थानीय उम्मीदवारों को पूरा अवसर मिला है। भाजपाई बताएं कि 15 साल में कितने स्थानी एससी, एसटी, ओबीसी को कुलपति के पद पर नियुक्त किया था। जहां तक बात राज्यसभा सदस्य की है तो उसमें भी वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के दो राज्यसभा सदस्य आधी आबादी अर्थात महिला वर्ग से है एक राज्यसभा सांसद छाया वर्मा प्रदेश के 53 प्रतिशत आबादी पिछड़ा वर्ग से और कांग्रेस से दूसरी राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम प्रदेश की 32 प्रतिशत आबादी जनजाति वर्ग से है। आरोप लगाने वाले भाजपाई यह बताएं कि रमन सिंह के दौरान किसी ओबीसी या पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को राज्यसभा में भेजा गया हो? संवैधानिक व्यवस्था और संघीय ढांचे के तहत अलग-अलग पदों पर नियुक्ति के संदर्भ में अलग-अलग व्यवस्था और मापदंड तय है। राज्यसभा में 12 सदस्य कला, साहित्य, समाजसेवा, विधि जैसे क्षेत्र में ख्याति प्राप्त शख्सियत को मनोनीत किया जाता है केटीएस तुलसी ख्याति प्राप्त संविधान और विधि विशेषज्ञ हैं। उनकी योग्यता के आधार पर 2014 में विधि के क्षेत्र से विशेषज्ञ के रुप में राज्यसभा सांसद के रूप में नामित किया गया था। वर्ष 2020 में उनका पहला कार्यकाल पूर्ण होने के बाद गैर भाजपा शासित राज्य के खिलाफ षड्यंत्र करने वाली, संवैधानिक संस्थानों को कमजोर करने जो परिस्थितियां पैदा की गई उसे देखते हुए केटीएस तुलसी जैसे संविधान विशेषज्ञ का ज्ञान और अनुभव देश और प्रदेश के हित में आवश्यक है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि राज्यसभा देश का उच्च सदन है कुलपति की नियुक्ति से उसकी तुलना करके भाजपा नेता अपने मानसिक दिवालियापन का ही परिचय दे रहे हैं। भाजपा बताएं कि छत्तीसगढ़ के 15 साल के अपने को शासन में कितने स्थानी छत्तीसगढ़िया को कुलपति बनाए है?

 

 

Post navigation

Previous ताम्रध्वज साहू ने ए.आई.सी.सी. के राष्ट्रीय ओ.बी.सी. विभाग के चेयरमेन पद से दिया इस्तिफा
Next मुख्यमंत्री ने दी बिलासपुर को बड़ी सौगात : तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण

Related Stories

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां

September 20, 2026
महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 20, 2026
सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत

September 20, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां
  • महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट

You may have missed

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां

September 20, 2026
महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 20, 2026
सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत

September 20, 2026
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग

September 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.