पंडरिया। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिलाध्यक्ष श्री लखन ठाकुर एवं महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ठाकुर जी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस पंडरिया ब्लाक अध्यक्ष सरजू साकत जी एवं महिला विंग ब्लाक अध्यक्ष उमा चन्द्राकर जी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी जी के मुख्य अतिथि एवं आनंद सिंह की उपस्थिति में मजदूर सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मजदूर सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी जी ने कहा छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल की सरकार मजदूरों की सरकार है किसानों की सरकार है छत्तीसगढ़ सरकार ने लगभग 18 लाख 40 हजार निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किया गया है. वहीं नोनी सशक्तिकरण में 20-20 हजार रुपए दिए जा रहे हैं. महिला श्रमिकों को ई-रिक्शा खरीदने पर अनुदान दिया जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने इस अवसर पर एक लाख 30 हजार 225 श्रमवीरों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 56 करोड़ 44 लाख 40 हजार 333 रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित करने की जानकारी दी.छत्तीसगढ़ सरकार किसानों और मेहनतकशों का सम्मान करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को, गोधन न्याय योजना के माध्यम से पशुपालकों को और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहन राशि दे रही है, जिससे वह और अधिक मेहनत से अपने काम कर सकें।
मजदूर सम्मान समारोह में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी गायकवाड जी श्री शिव गायकवाड जी ब्लॉक अध्यक्ष श्री नवीन जयसवाल जी मनीष शर्मा जी घनश्याम साहू रमाकांत शुक्ला , ब्लाक उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव, ब्लाक उपाध्यक्ष प्रभुराम मसराम, ब्लाक महामंत्री तेकराम यादव, ब्लाक कोषाअध्यक्ष रामलाल चन्द्राकर, महासचिव मनोरथ चन्द्राकर, राजेश साकत, महर सिंह तेकाम, फ़गनु सिंह राज, श्रीमती तामेश्वारी चन्द्राकर ब्लाक उपाध्यक्ष, श्री स्वर्ण वैष्णव श्री गोपाल चंद्रवंशी खोवाराम भास्कर गोपाल चंद्रवंशी महिला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सोनवानी जी सरस्वती गोयल जी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के सभी ब्लॉक अध्यक्ष गण सभी महिला ब्लॉक अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी सदस्यगण एवं कांग्रेस पार्टी की जोन अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ता गण सभी मजदूर गण उपस्थित थे।
