Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया सतनामी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया सतनामी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

Abhinesh Pandey June 22, 2023

रायपुर।

नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज महासमुंद ज़िले के बागबाहरा विकासखंड मुख्यालय में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज  महासमुंद सहित बाग़बाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के  शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
उन्होंने ज़िले के सभी ब्लॉक के सतनामी समाज के चयनित अध्यक्षों सहित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री डॉ. डहरिया ने लोगों की मांगों पर बाग़बाहरा सांस्कृतिक भवन आहता निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव भी मौजूद थे।
कार्यक्रम को संम्बोधित करते हुए मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि सतनाम पंथ के लोग अपनी आत्मनिर्भरता, कर्मठता, साहस एवं कर्तव्यपरायणता के लिए जाने जाते रहे है। उन्होंने कहा की हम सभी परम पूज्य बाबा गुरूघासीदास जी के अनुयायी हैं। इसलिए उन्होंने जो आदर्श हमारे समाज के लिए स्थापित किये हैं, उनका अनुसरण एवं प्रचार-प्रसार करना हम सभी का कर्तव्य है। किसी भी समाज की सुदृढ़ता, उस समाज की एकता पर निर्भर करती है। हम सभी को अपने सतनामी समाज की एकता को बनाए रखना है।
मंत्री डॉ. डहरिया ने समाज अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि निष्पक्ष भाव से समाज के समग्र विकास में योगदान-सुनिश्चित करें। किसी भी समाज की प्रगति एवं विकास का पैमाना शैक्षणिक स्तर होता है, इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए शिक्षा अनिवार्य करें। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लोककल्याणकारी सरकार पूरी संकल्पबद्धता से कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं से प्रदेश के लोगों के जीवन स्तर में बदलाव आया है।
सामाजिक सुदृढ़ता और संगठन के उत्कृष्ट योगदान की वजह से सतनामी समाज समग्र क्षेत्रों में उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रहा है। शिक्षा, साहित्य, संस्कृति और राजनीति सहित विविध क्षेत्रों में सतनामी समाज के प्रतिनिधित्व को हम सभी ने सम्मानपूर्वक स्वीकार किया है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से समाज सहित हर वर्ग के लोगों के लिए भलाई के काम करने की आशा व्यक्त की।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय में मेधावी छात्रों के लिए “प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह 2023” का आयोजन संपन्न
Next कनेक्टेड लर्निंग फार स्टेम टीम ने देखी शिक्षा में बदलाव की तस्वीर

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.