Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कनेक्टेड लर्निंग फार स्टेम टीम ने देखी शिक्षा में बदलाव की तस्वीर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कनेक्टेड लर्निंग फार स्टेम टीम ने देखी शिक्षा में बदलाव की तस्वीर

Abhinesh Pandey June 22, 2023

नाईजीरिया, तनजानिया, और भूटान के शिक्षाविदों ने

धमतरी जिले के स्कूलों का किया भ्रमण

स्कूली बच्चों और शिक्षकों से की चर्चा

रायपुर।

छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों को अत्याधुनिक तकनीकों के जरिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए कनेक्टेड लर्निंग इनीशिएटिव कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कनेक्टेड लर्निंग फार स्टेम की टीम ने गत दिनों  छत्तीसगढ़ का दौरा किया। इस टीम में नाईजीरिया, तनजानिया, और भूटान के साथ टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस के लोग भी शामिल थे। यह कार्यक्रम धमतरी जिले में लागू है। इसे टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल सांइंसेज मुम्बई द्वारा संचालित किया जा रहा है।

कनेक्टेड लर्निंग इनीशिएटिव एक शैक्षणिक प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य फोकस हायर सेकेडरी के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए डिजिटल रिसोसेज की पहुंच को आसान बनाना है। विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया में तकनीकी मदद से और बेहतर बनाना है। जिससे उनके ज्ञान में वृद्धि के साथ ही उनमें गणित, विज्ञान अंग्रेजी सहित सभी विषयों को आसानी से समझने की क्षमता आ सके।

कनेक्टेड लर्निंग फार स्टेम की टीम ने नाइजिरिया, तजानिया और भूटान में फील्ड विजिट के दौरान अनुभवों की प्रासंगिकता को जांचने का काम किया। राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद के अधिकारियों ने  इस टीम को टीचर आरिएंटेशन, शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली विभिन्न चुनौतियों के बारे में प्रेजेन्टेशन दिया। अधिकारियों ने कनेक्टेड लर्निंग इनिशिएटिव प्रोजेक्ट के विजन और तकनीक के प्रयोग से शिक्षा की गुणवत्ता में आ रहे बदलाव की जानकारी दी। लर्निंग प्रोसेस में आरही दिक्कतों के मद्देनजर रणनीति में किए गए बदलाव  की भी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कनेक्टेड लर्निंग इनिशिएटिव प्रोजेक्ट लागू होने से शिक्षकों और विद्यार्थियों में सभी विषयों की पढ़ाई में रूचि में वृद्धि हुई है, उनका जुड़ाव भी बढ़ा है। तकनीक से परिचित होने के साथ ही उनमें ज्ञान बढ़ा है। उनकी पढ़ने और समझने की कुशलता में वृद्धि हुई है। इस टीम ने अटल टिंकरिंग लैब का भी भ्रमण किया और बच्चों से रूबरू होकर बच्चों के द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट की जानकारी ली। अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ की जनसंख्या, राज्य में स्कूलों की संख्या, शिक्षा के क्षेेत्र में किए जा रहे नवाचार, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन और पी.एम. ई-विद्या और डिजाइन लेब के संबंध में भी प्रेजेन्टेशन दिया और राज्य में संचालित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता मिशन तथा अंगना में शिक्षा की विस्तार से जानकारी दी।

Post navigation

Previous नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया सतनामी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
Next मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल

Related Stories

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

June 24, 2026
विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

June 24, 2026
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

June 24, 2026

Recent Posts

  • वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर
  • हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ…

You may have missed

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

June 24, 2026
विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

June 24, 2026
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

June 24, 2026
छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर

June 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.