Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • जान भी दे देंगे पर हसदेव अरण्य में जंगल कटने नही देंगें-संजीव झा प्रदेश प्रभारी,आप
  • छत्तीसगढ़

जान भी दे देंगे पर हसदेव अरण्य में जंगल कटने नही देंगें-संजीव झा प्रदेश प्रभारी,आप

Abhinesh Pandey May 21, 2022

 

*मुख्यमंत्री बोरे बासी त्यौहार की नौटंकी करतें हैं, आदिवासियों की कोई चिंता नहीं -कोमल हुपेंडी*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*हसदेव अरण्य बचाने आप के मुख्यमंत्री निवास घेराव में अभूतपूर्व प्रतिसाद*

 

रायपुर,21 मई 2022।आज आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा हसदेव अरण्य के जंगल को बचाने मुख्य्मंत्री निवास का घेराव किया गया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के संयोजन में घेराव किया। इस घेराव में आसपास से बड़ी संख्या में आप के कार्यकर्त्ता पहुंचे। कार्यकाताओं को सम्बोधित करते हुए संजीव झा ने कहा कि
हसदेव अरण्य में आदिवासी लगातार विरोध कर रहे है और पर्यावरण विशेषज्ञों की चेतावनी के बाद भी राज्य की कांग्रेस सरकार ने परसा कोयला खदान को मंजूरी दे दी है।हसदेव अरण्य के गांव में ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले विधानसभा चुनाव से पूर्व कहा था कि अगर कांग्रेस सरकार में आई तो वे आदिवासियों के साथ खड़े रहेंगे और कोयला खदान नहीं खुलने देंगे। सरकार बनने के बाद सब कुछ भूलकर कांग्रेस सरकार ने खदानों को मंजूरी देना शुरु कर दिया है।

 

 

छत्तीसगढ़ के जल जंगल जमीन बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल जी अगर आप छत्तीसगढ़िया हैं तो आपको यहां के आदिवासियों और जंगल जमीन को बचाना चाहिए, पर आप ये नहीं बचा पा रहे हो तो आप छत्तीसगढ़िया नहीं हो। ये कांग्रेस और भाजपा जंगल काटने में अडानी की दलाली कर रहे हैं पहले भाजपा ने की और अब कांग्रेस कर रही है।

संजीव झा ने कहा कि केजरीवाल जी हमेशा कहते हैं कि ये भाजपा कांग्रेस भाई भाई हैं ये आपस में मिले हुए हैं। अब आपका खेल बिगाड़ने छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी आ गयी हैं । अब इन दोनों का जनता को बेवकूफ़ बनाने का खेल नहीं चल पायेगा। आम आदमी पार्टी का इतिहास देख लो आप सबसे पहले मुख्यमंत्रियों की विधान सभा चुनावों में ज़मानत जप्त करवा देती है, चाहे वो दिल्ली हो या पंजाब। ये लड़ाई हसदेव नहीं छत्तीसगढ़ बचाने की है और जब तक भूपेश सरकार जंगल काटने का फरमान वापिस नहीं लेती तब तक ये लड़ाई चलेगी इसके लिए छत्तीसगढ़ का हर नागरिक संघर्ष करेगा और आम आदमी पार्टी का कार्यकर्त्ता अपनी जान लड़ा देगा।

प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि मुख़्यमंत्री बोरे बासी त्यौहार मनाने कि नौटंकी कर रहे हैं उन्हें यहां के आदिवासियों और जंगल जमीन कि चिंता नहीं है। सरकार अडानी की गोद मे जाकर बैठ चुकी है लेकिन हम हसदेव अभ्यारण्य में खदानों के कोई काम नही होने देंगे चाहे हमें कुछ भी करना पड़े। इतने विरोध के बावजूद भी सरकार सुप्त अवस्था में है,और भाजपा चिड़ी चुप क्योंकि

*भाजपा कांग्रेस भाई भाई,*
*गले मिलके खाई मलाई।*

आम आदमी पार्टी हसदेव अरण्य में जंगल उजाड़ने और आदिवासियों को विस्थापित करने का पुरजोर विरोध कर रही है, इसी के मद्देनज़र दोगलेपन के साथ कुम्भकरणी नींद में सोई हुई सरकार को जगाने आम आदमी पार्टी ने 21 मई 2022 को मुख्यमंत्री आवास का घेराव का सफल आयोजन किया जिसमें आम जन का भरपूर सहयोग और समर्थन मिला है।

 

Post navigation

Previous 50 लाख लूट के आरोपी पकड़ाये,3अभी भी फरार
Next ग्राम कलचा एवं लैण्ड्रा के माता मेला मंडई में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

Related Stories

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी

You may have missed

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026
पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित

August 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.