Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • किसानों का पैसा खाने वाले बाहर नहीं घूम सकते, उन्हें भेजा जाएगा जेल
  • छत्तीसगढ़

किसानों का पैसा खाने वाले बाहर नहीं घूम सकते, उन्हें भेजा जाएगा जेल

Abhinesh Pandey May 27, 2022

 

माकड़ी में भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों को किया आश्वस्त

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर, 27 मई 2022

किसानों का पैसा खाने वाले बाहर नहीं घूम सकते, उन्हें जेल भेजा जाएगा। किसानों से धोखाधड़ी किये जाने का मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। माकड़ी में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने एक किसान की शिकायत पर सभी किसानों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों से धोखाधड़ी के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए ताकि ऐसे तत्वों को सबक सिखाया जा सके। उल्लेखनीय है कि माकड़ी में भेंट-मुलाकात के दौरान एक किसान ने सहायक कृषि विस्तार अधिकारी ए.के. टंडन के विरुद्ध शिकायत की थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्री टंडन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता है। किसानों को फसल कीे उचित मूल्य के साथ ही उन्हें संरक्षण देना भी प्राथमिकता में है ताकि खेती किसानी को आगे बढ़ाने में निरंतर मदद मिलती रहे। भेंट-मुलाकात के दौरान उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, सांसद श्री दीपक बैज, कोण्डागांव विधायक श्री मोहन मरकाम एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
भेंट मुलाकात के दौरान राशन कार्ड में नाम नहीं जुड़ने की शिकायत की, मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये और कार्यक्रम समाप्त होते तक नाम भी जुड़ गया- भेंट मुलाकात कार्यक्रम में लोगों की समस्या का निदान मौके पर ही हो रहा है। परतू पांडे ने शिकायत करते हुए कहा कि मेरी पत्नी का नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने तुरंत इसके लिए निर्देश दिये। कार्यक्रम की समाप्ति पर मुख्यमंत्री ने परतू को बताया कि आपकी पत्नी सोहदरा का नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया गया है।
मावा गिरदा कोण्डानार के तहत हो रहा प्रशिक्षण- बस्तर फाइटर्स के लिए भर्तियां होने वाली हैं और इसकी तैयारियों के लिए प्रशिक्षण भी राज्य शासन द्वारा दिया जा रहा है। मावा गिरदा कोंडानार योजना के तहत इसकी तैयारी के लिए युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। युवाओं ने बताया कि प्रशिक्षण बहुत उम्दा है और इससे उम्मीद जग गई है कि हम निश्चित ही बस्तर फाइटर्स के लिए चयनित हो जाएंगे।
कोंडागांव का तिखूर जा रहा है वियतनाम भी– मुख्यमंत्री ने कहा कि कोंडागांव के उत्पादों को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल गई है। यहां का तिखूर वियतनाम भी जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब आपका उत्पाद पहुंचता है तो आपको कई गुना लाभ मिलने की गुंजाइश बनती है। हमारी सरकार की यही कोशिश है कि बस्तर के उत्पादों की विशिष्टता की ब्रांडिंग हो, दुनिया भर को इनकी खूबी की जानकारी मिले। यह प्रमोशन जितना अच्छा होगा, हमारे वनोपजों की मांग उतनी ही बढ़ेगी और आप लोग समृद्धि के नये स्तर को प्राप्त करेंगे।
नरवा योजना से मिल रहा लाभ– नरवा योजना के हितग्राहियों ने भी मुख्यमंत्री से बातचीत की। उन्होंने बताया कि नरवा योजना के माध्यम से जलस्तर काफी बढ़ गया है। पहले ऊंचाई वाले इलाकों में जलसंकट रहता था जो अब दूर हो गया है। इसकी वजह से वे अब दो बार फसल ले पा रहे हैं।
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण- मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण भी किया। यहां पर उन्होंने बच्चों के साथ चाइनीस चेकर गेम भी खेला, उनके साथ कंप्यूटर में बैठे और उन्हें चाकलेट वितरित किये।
पुलिस थाना माकड़ी का किया निरीक्षण- मुख्यमंत्री ने पुलिस थाना माकड़ी का निरीक्षण भी किया। यहां उन्होंने थाने के रोजनामचे को देखा। लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। बंदी गृह, अभिलेख कक्ष, कंप्यूटर कक्ष और शस्त्रागार का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर उन्होंने आम का पौधा भी रोपा।
भेंट मुलाकात में की गई घोषणाएं– इस मौके पर मुख्यमंत्री ने माकड़ी में हाइटेक बस स्टैंड की तथा बीजापुर में सहकारी बैंक शाखा खोलने की घोषणा की। सिंचाई के लिए 1466 पम्पों में बिजली कनेक्शनों को स्वीकृति देने की घोषणा की और 12 स्कूलों के नये भवन स्वीकृत करने की घोषणा की। रांधना में उन्होंने मिनी स्टेडियम की घोषणा की। इसके साथ ही बूढ़ातालाब माकड़ी तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा भी उन्होंने की।

Post navigation

Previous आप का प्रदेश स्तर पर नियुक्तियां – भानु चंद्रा,प्रदेश संगठन मंत्री
Next ‘आप’ का संगठन विस्तार,सुरेश दिवाकर प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ), आनंद मिरी प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन विस्तार) के पद पर नियुक्ति

Related Stories

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त

July 27, 2026
संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के निमित्त पवित्र माटी व जल लाने भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल वाराणसी रवाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के निमित्त पवित्र माटी व जल लाने भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल वाराणसी रवाना

July 27, 2026
छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव

July 27, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त
  • संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के निमित्त पवित्र माटी व जल लाने भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल वाराणसी रवाना
  • छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव
  • होंडा बिगविंग इंडिया ने होंडा बिगविंग रायपुर को ‘रनर-अप – बेस्ट डीलर (सेंट्रल ज़ोन)’ सम्मान से नवाज़ा
  • आईआईटीएम बेंगलुरु में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर सशक्त हुई प्रदेश की पहचान

You may have missed

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त

July 27, 2026
संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के निमित्त पवित्र माटी व जल लाने भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल वाराणसी रवाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के निमित्त पवित्र माटी व जल लाने भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल वाराणसी रवाना

July 27, 2026
छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव

July 27, 2026
होंडा बिगविंग इंडिया ने होंडा बिगविंग रायपुर को ‘रनर-अप – बेस्ट डीलर (सेंट्रल ज़ोन)’ सम्मान से नवाज़ा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

होंडा बिगविंग इंडिया ने होंडा बिगविंग रायपुर को ‘रनर-अप – बेस्ट डीलर (सेंट्रल ज़ोन)’ सम्मान से नवाज़ा

July 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.