Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ऑटो एक्सपो से ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में बूम, पिछले तीन दिन में 3088 वाहनों की बुकिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ऑटो एक्सपो से ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में बूम, पिछले तीन दिन में 3088 वाहनों की बुकिंग

Abhinesh Pandey April 15, 2023

00 एक्सपो में पहुंचे कंपनियों के उच्च अधिकारियों ने कहा देश का सबसे बेस्ट ऑटो एक्सपो


रायपुर। रायपुर ऑटो मोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन (राडा) द्वारा साइंस कालेज मैदान में आयोजित ऑटो एक्सपो – 2023 वाहन खरीदने वालों के भरोसे पर सौ फीसदी खरा उतर रहे हैं। इसलिए कि वे जो वाहन चाह रहे हैं वह उन्हे मिल रहा है। यही वजह है कि रोजाना का बिक्री अपडेट शानदार आ रहा है। कह सकते हैं छत्तीसगढ़ के ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में एक्सपो ने बूम ला दिया है। कल जहां 1217 वाहन व पिछले तीन दिनों की बात करें तो 3088 वाहनों की बुकिंग हुई है। वीक एंड हालीडे से अगले दो दिनों में और ज्यादा रिस्पांश मिलने की उम्मीद है। एक्सपो की खासियत देश भर में फैल चुकी है इस बात से साबित हो रहा है कि बड़ी कंपनियों के शीर्ष अधिकारी लगातार विजिट पर पहुंच रहे हैं और एक शानदार एक्सपो आयोजन के लिए राडा को बधाई दे रहे हैं। संभवत: पहला एक्सपो होगा जहां वाहन की खरीदी पर रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट प्रदान की जा रही है मतलब ग्राहक,डीलर्स व शासन सभी के लिहाज से देखे तो यह फायदेमंद है। ऑटो एक्सपो18 अप्रैल तक संचालित होगा। ताकि अधिकाधिक लोग लाभ उठा सकें।
रायपुर ऑटो मोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक गर्ग, उपाध्यक्ष रविन्द्र भसीन, सचिव कैलाश खेमानी, कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया कि इस बार ऑटो एक्सपो का एक ही उद्देश्य है पूरे राज्य भर के लोगों को जिनकी जो जरूरत है उस लिहाज से वाहन उपलब्ध कराना। राज्य भर के ग्राहक एक्सपो में आकर वाहन खरीद रहे हैं। पहली बार 100 ब्रांड लेकर ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एक प्लेटफार्म पर राज्य भर से मौजूद हैं।
ग्राहक इस बात को लेकर खुश हैं कि डीलर्स उन्हे आकर्षक लाभ अपनी ओर से जो दे रहे हैं सो अलग,बड़ी बात है कि रोड टैक्स पर 50 फीसदी की छूट का लाभ यहां हो रहा है। वाहनों के मूल्य पर दोपहिया में 4 फीसदी और चार पहिया में 4.5 से 5 फीसदी तक का फायदा ग्राहक को हैं। 3 हजार से लेकर 10 लाख रुपए तक लाभ उन्हे आर्थिक रूप से मिल रहा है। तीन दिन में 3088 वाहनों की बुकिंग बता रहा है कि कितने शानदार ढंग से एक्सपो को प्रतिसाद मिल रहा है। डिमांड को देखते हुए डीलर्स अपने संबंधित कंपनियों से भी लगातार सप्लाई व न्यू माडल मंगा रहे हैं ताकि ग्राहक को शार्टेज की वजह से कोई परेशानी न हो। आन स्पाट बुकिंग के साथ डिलीवर,यदि जरूरत हुई तो फाइनेंस की सुविधा ने ग्राहकों की खुशियां दोगुनी कर दी है। शानदार स्टेज प्रोग्राम का भी एक्सपो में पहुंचने वाले विजिटर्स आनंद उठा रहे हैं। फूड कोर्ट में स्वाद के जायका का मजा भी ले रहे हैं।
ऑटो एक्सपो की खूबी अब पूरे देश भर मे फैल चुकी है। जिसे देखते हुए कंपनी के शीर्ष अधिकारी लगातार पहुंच रहे हैं। अशोक लेलैंड के सीईओ और एमडी आज एक्सपो विजिट पर पहुंचे थे। इससे पहले टाटा व होंडा टू व्हीलर के अधिकारी दिल्ली से आए थे। सभी ने कहा कि इतना शानदार एक्सपो उन्होने नहीं देखा,राडा के सारे मेंबर्स जहां टीम नेटवर्क के साथ एक्सपो में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं वहीं सभी स्टाल में पहुंचने वाले ग्राहकों को वाहनों के बारे में इतना शानदार प्रजेंटेशन दिया जा रहा है कि ग्राहक वाहन खरीदे बगैर जा नहीं रहा है। ऊपर से 50 फीसदी रोड टैक्स पर छूट दिलवाना भी राडा व राज्य शासन के बीच बेहतर समन्वय को दर्शाता है। ग्राहक यदि संतुष्ट हैं तो आयोजन की सफलता व आयोजकों की मेहनत को इसका श्रेय जाता है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Tags: Rada ऑटो एक्सपो राडा

Post navigation

Previous दिव्यांग सेवा केंन्द्र,सक्षम संगठन के लिए चन्दन एवं नंदन के द्वारा निज निवास भूतल को समर्पित किया
Next छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के नया रायपुर स्थित कॉरपोरेट ऑफिस के नवनिर्मित भवन का  उदघाटन भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा के द्वारा किया गया

Related Stories

जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि

August 4, 2026
आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी

August 4, 2026
आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि

August 4, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
  • आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी
  • आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
  • अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
  • हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

You may have missed

जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि

August 4, 2026
आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी

August 4, 2026
आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि

August 4, 2026
अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’

August 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.