Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • एक हफ्ते में दूसरी बार मना भाजपा बड़ा प्रवेश उत्सव, 421 प्रमुख जनों ने किया भाजपा प्रवेश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एक हफ्ते में दूसरी बार मना भाजपा बड़ा प्रवेश उत्सव, 421 प्रमुख जनों ने किया भाजपा प्रवेश

Abhinesh Pandey June 5, 2023

 

*आदिवासी समाज के दिग्गज हुए भाजपा में शामिल*

*कांग्रेस के विदा होने का मुहूर्त आ गया है- साव*

*बस्तर में परिवर्तन का नेतृत्व आप सब करेंगे- डॉ. रमन*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों के 421 विशिष्ट लोगों ने पार्टी प्रवेश किया। वैश्य समाज के 44 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। आदिवासी व अन्य समाज के 377 लोगों ने भाजपा को अपनाया। इनमें आदिवासी समाज में पकड़ रखने वाले राजनीतिक, सामाजिक संगठनों की दमदार हस्तियां भी शामिल हैं। गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री विकेश कुमार हिचामी, गोंडवाना समाज युवा प्रभाव बस्तर संभाग के संरक्षक भूपेंद्र दर्रो, गोंडवाना समाज कांकेर क्षेत्रीय अध्यक्ष विष्णु कावड़े, गोंडवाना समाज कांकेर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मण्डावी, सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग कांकेर ब्लॉक उपाध्यक्ष चंद्रशेखर मण्डावी, गोंडवाना समाज धनेलीकन्हार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र मरकाम, सेवानिवृत्त एसडीएम पृथ्वीराज निर्मल भी शामिल हैं। वैश्य समाज की समाजसेवी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कान्यकुब्ज वैश्य राष्ट्रीय महासभा वैवाहिक कार्यक्रम अध्यक्ष बरखा सूरज गुप्ता व उनके साथी व छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री मनोज गुप्ता भी शामिल हैं।

बीते गुरुवार को छत्तीसगढ़ की जानी-मानी हस्तियों ने करीब साढ़े चार सौ साथियों-प्रशंसकों के साथ भाजपा प्रवेश किया था।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुए भव्य समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा,वरिष्ठ नेता महावीर राठौर, कांकेर जिला प्रभारी यशवंत जैन ,महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने इस अवसर पर भाजपा की सदस्यता लेने वाले सभी गणमान्य लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन का स्पष्ट संकेत मिल गया है। प्रदेश में कांग्रेस और उसकी सरकार की विदाई का मुहूर्त निकल गया है। जनता कांग्रेसी कुशासन और भ्रष्टाचार से पूरी तरह त्रस्त है और भाजपा पर भरोसा कर रही है।

श्री साव ने कहा कि प्रदेश का जनमानस कांग्रेस से हताश, निराश और परेशान है। भाजपा की रीति-नीति, कार्यक्रमों और विचारधारा से प्रभावित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों व सुशासन ने गहराई से विश्वास कायम किया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने वादाखिलाफी, घोटाले और भयंकर भ्रष्टाचार करके जनता को निराश किया है। प्रदेश में असुरक्षा और अविश्वास का माहौल है। अब कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नव प्रवेशी भाजपा सदस्यों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि आज भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन है। गोंडवाना समाज के प्रमुख लोग भाजपा में आए हैं। आज आप उस पार्टी के सदस्य बने हैं, जिसके 18 करोड़ सदस्य हैं। आज आप उस पार्टी के सदस्य बने हैं, जिसके महान नेता अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश को बनाया।बस्तर में परिवर्तन का नेतृत्व करने वाले आप सब मेरे सामने बैठे हैं। भाजपा ने बस्तर से अंधेरा दूर करने का काम किया है।तेंदूपता के लिए नीति बनाने का काम, सड़क बनाने का काम, बस्तर को एजुकेशन हब बनाने का काम भाजपा ने किया। भूपेश बघेल की सरकार ने बस्तर का केवल शोषण किया है। कांग्रेस सरकार केवल घोटाले कर रही है।मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2023 के चुनाव के पहले 2003 के चुनाव के पहले जैसा वातावरण बन गया है। छत्तीसगढ़ की पहली कांग्रेस सरकार ने 2000 से 2003 तक भ्रष्टाचार और तानाशाही के अलावा कुछ नहीं किया। राज्य में विकास की एक ईंट तक नहीं रखी गई। पहले ही चुनाव में वह तानाशाही हुकूमत सड़क पर आ गई। जनता ने भाजपा को 15 साल छत्तीसगढ़ के विकास की जिम्मेदारी दी। आज छत्तीसगढ़ वहीं खड़ा है, जहां भाजपा की सरकार ने 2018 तक पहुंचाया था। जनता को झांसा देकर सत्ता में आई कांग्रेस ने एक धेले का विकास नहीं किया, बल्कि रिवर्स गियर लगा दिया। साढ़े चार साल में कांग्रेस सरकार ने तानाशाही और भ्रष्टाचार में अपनी तीन साल की पहली सरकार को मीलों पीछे छोड़ दिया है। जनता इसका जवाब देने तैयार है। इसका प्रमाण है कि हर क्षेत्र के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। भाजपा की ताकत में लगातार वृद्धि हो रही है।

भाजपा प्रवेश के अवसर पर गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री रहे विकेश हिचामी ने कहा कि कांग्रेस ने आदवासियों को केवल ठगा है। भाजपा ने आदिवासी समाज की महिला को राष्ट्रपति पद तक पहुंचाया। भाजपा ही सबका विकास करती है।

Post navigation

Previous महिला चेंबर एवं एसोसिएशन ऑफ अपोलो क्लीनिक के संयुक्त तत्वाधान में क्लिनिकल ब्रेस्ट एक्जामिनेशन का हुआ सफल आयोजन
Next एनएच एमएमआई नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में किया गया वृक्षारोपण, कैंसर के मरीजों ने पौधे लगाकर जागरूकता के लिए दिया अनोखा संदेश

Related Stories

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

June 24, 2026
छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर

June 23, 2026
हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ…

June 23, 2026

Recent Posts

  • उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर
  • हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ…
  • रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस एवं VLCC द्वारा सौंदर्य एवं व्यक्तित्व निखार(Be your own style) कार्यशाला का आयोजन
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

You may have missed

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

June 24, 2026
छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर

June 23, 2026
हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ…

June 23, 2026
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस एवं VLCC द्वारा सौंदर्य एवं व्यक्तित्व निखार(Be your own style) कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस एवं VLCC द्वारा सौंदर्य एवं व्यक्तित्व निखार(Be your own style) कार्यशाला का आयोजन

June 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.