Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Abhinesh Pandey February 2, 2022

 

अवैध शराब के विरुद्ध अभियान को मिली बड़ी सफलता,18 लाख रुपये की अवैध शराब सहित टाटा सफारी एवं अन्य सामग्री जप्त

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

बलौदाबाजार,2 फरवरी 2022

कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर जिला स्तरीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को 2 दिनों में ही अवैध शराब निर्माण,धारण, परिवहन एवं विक्रय के अभियान के विरुद्ध बड़ी कामयाबी मिली है। जिसके तहत अलग अलग प्रकरणों में लगभग 18 लाख रुपये की अवैध शराब सहित टाटा सफारी एवं अन्य सामग्री जप्त की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी अशोक सिंह ने बताया की सरसीवां क्षेत्र के सलौनीकला डेरा एवं बिलाईगढ़ क्षेत्र के छेरचुआ सबरिया डेरा में  4 अलग-अलग मामलो में कुल 842 लीटर हाथभठ्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब जप्त की गयी है। जिसकी  बाजार कीमत 8 लाख 42 हजार रुपए है। साथ ही 12 हजार 200 कि.ग्रा. महुआ लाहन को मौके पर ही नष्टीकरण किया गया। जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए है। सरसीवां, बिलाईगढ़ क्षेत्र महुआ शराब के निर्माण एवं विक्रय हेतु अतिसंवेदनशील क्षेत्र है। इस क्षेत्र में महुआ शराब से जनहानि की संभावना बनी रहती है। इसी तरह आज ही उड़नदस्ता टीम द्वारा तड़के सुबह भाटापारा बस स्टैण्ड के समीप घेरा बंदी कर संदिग्ध एक टाटा सफारी वाहन क्रमांक  सीजी 04 एच.ई. 1791 को रोककर तलाशी लिये जाने पर वाहन से 40 पेटी (1920 नग) मध्यप्रदेश निर्मित देशी मदिरा मसाला बरामद हुआ। जिसकी कुल मात्रा 345.6 बल्क. ली. है। जिसका बाजार मूल्य 2लाख 11 हजार रूपए है। इसके साथ ही अवैध मदिरा परिवहन में प्रयुक्त वाहन टाटा सफारी की बाजार मूल्य 5 लाख जप्त किया गया। वाहन चालक राहुल सिखा,निवासी भिलाई सेक्टर 6 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),59(क) एवं धारा 36 के अन्तर्गत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। इस कार्रवाई में में आबकारी उपनिरीक्षक रवि पाठक,जलेश सिंह,सुकांत पाण्डेय,विपिन पाठक, आबकारी मुख्य आरक्षक नंद कुमार डहरिया, कुंजराम ध्रुव, गोपालराम साहू, फागूराम टंडन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अशोक सिंह ने बताया कि आगे भी अवैध मदिरा निर्माण, परिवहन,धारण के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगा। आबकारी विभाग द्वारा जिले में उड़नदस्ता टीम  गठित कर अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार गश्त कर अवैध शराब के रोकथाम हेतु कार्यवाही किया जा रहा है। शराब के अवैध निर्माण,विक्रय, परिवहन, आधिपत्य अथवा मदिरा दुकानों में ओवर रेट, बिल नहीं दिए जाने आदि अनियमितता की शिकायत के लिए आबकारी विभाग द्वारा टोल फ्री नम्बर 14405 जारी किया गया है। उक्त टोल फ्री नम्बर के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उक्त प्रकार की शिकायतों की सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष बलौदाबाजार के दूरभाष क्रमांक 07727-223206 पर भी दी जा सकती है।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ में पांच कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली लागू : अधिसूचना जारी
Next कलिंगा विश्वविद्यालय में “केन्द्रीय बजट योजना” पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026
रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

July 16, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी
  • आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

You may have missed

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026
रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

July 16, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी

July 16, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.