रायपुर,25 फरवरी 2022।अमानक दवाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने भूपेश सरकार पर तंज कसा है। ट्वीट के जरिए निशाना साधते हुए पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता ने दवा निगम की भूमिका पर सवाल खड़े किए। ट्वीट में लिखा है,,दिल-ए-नादाँ तुझे हुआ क्या है !
आख़िर इस दर्द की दवा क्या है .?
पिछले तीन बरसों से नकली दवा के कारोबारियों को शासकीय संरक्षण !
दूसरी तरफ करोड़ों की दवा खपाने दवा निगम का ही उपयोग !
सरकार है या मौत के सौदागर ?
प्रदेश में 3 साल में अमानक दवाओं के बढ़ते मामले और कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति होने की स्थिति उजागर होने पर पूर्व मंत्री ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए घेरा है।
