Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डौंडीलोहारा के क्षेत्रवासियों को 159 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डौंडीलोहारा के क्षेत्रवासियों को 159 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात

Abhinesh Pandey September 20, 2022

इनमें 112 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमि पूजन एवं 46 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण शामिल

रायपुर, 20 सितम्बर 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सुबह डौंडीलोहारा विधानसभा अंतर्गत 159 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी । इसमें 112 करोड रुपए के कार्यों का भूमि पूजन तथा 46 करोड़ रुपये के कार्योंके लोकार्पण शामिल है। उल्लेखनीय है कि डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत  112 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत के 87 विकास कार्यों का भूमिपूजन  46 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा कुल 159 करोड़ 23 लाख रूपए लागत के 122 विकास  कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया।
प्रमुख विकास कार्यों में मुख्यमंत्री द्वारा प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास साल्हे ,लागत 152 लाख रुपये, डौंडी  में लागत 191 लाख ,दल्ली में लागत 152 लाख ,  सुर डूंगर में लागत 152 लाख, डौंडीलोहारा में लागत 192 लाख रुपए  का लोकार्पण किया गया। साथ ही प्री मेट्रिक कन्या छात्रावास मंगचुवा, लागत 191 लाख रुपए का भूमि पूजन किया गया। इसी तरह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत कुसुमकासा से पंडेल, सिंघवाही सड़क निर्माण 15 किमी का लोकार्पण किया गया ।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल डौंडीलोहारा के रिनोवेशन कार्य का भी लोकार्पण किया गया यहां 197 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण किया गया। बड़गांव से भिंडी नाला मार्ग जिसकी लंबाई 2.32 किलोमीटर है, के पुनर्निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया जिसकी लागत ₹238 लाख है ।इसी तरह भरीटोला से जराडीह सड़क निर्माण 2.2 किलोमीटर पुलिया सहित कार्य का भूमि पूजन किया गया। इसी तरह नल जल योजना के विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन किया गया।
इसके अलावा बीटाल में उपस्वास्थ्य केंद्र भवन,लागत 2,77 लाख रुपये, कला,सांस्कृतिक कक्ष भर्रीटोला में 6,96 लाख,प्रयोगशाला कक्ष भैंसबोड में,पुस्तकालय चिखलाकसा  व भैंसबोड में 9- 9 लाख की लागत, ग्रामीण उद्योग शेड निर्माण अवारी में लागत 19 लाख,डौंडीलोहारा में शासकीय आईटीआई में 50 सीटर छात्रावास, लागत 157 लाख रुपये का लोकार्पण किया गया।इसके साथ ही कुल 4 सड़कों का लोकार्पण किया गया।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक
Next भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष पांच दिनों तक बस्तर संभाग का प्रवास पर रहेंगे

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.