Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • भाजपा महिला मोर्चा की प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
  • छत्तीसगढ़

भाजपा महिला मोर्चा की प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Abhinesh Pandey June 28, 2022

 

*हमारे पुरखों ने हमें मजबूत विचारधारा दी है: वानथी श्रीनिवासन*

रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानथी श्रीनिवासन व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने चंपारण में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के प्रथम सत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत जी के उदबोधन के उपरांत महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती श्रीनिवासन ने महिला कार्यकर्ताओं के समक्ष चुनौती व राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में समन्वय विषय पर अपने उद्बोधन में कहा कि मातृशक्ति अपने परिवार से लेकर राष्ट्र के नव निर्माण में जो योगदान करती है वह निश्चित ही अनुकरणीय है। परिवार से समाज, समाज से संगठन के मजबूती के लिए भाजपा महिला कार्यकर्ता हमेशा समर्पित रहती है। यह सुखद अवसर है कि हमारे समक्ष राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने एक सशक्त महिला शक्ति के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को चुनाव समर पर उतारा है। वह हम सबका प्रतिनिधित्व विजय उपरांत कर पूरी दुनिया में मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व करेगी इसके लिए हम उन्हें हार्दिक शुभकामना प्रेषित करते है। उन्होंने कहा कि हमारे समक्ष कई चुनौतियां है जिसे लांघना हमारी दक्षता का हिस्सा है। व्यक्तिगत जीवन से समय निकाल कर सामाजिक जीवन में राष्ट्र निर्माण के लिए हम सब जो योगदान दे रही हैं वह अन्य दल में संभव नहीं हैं। भाजपा में राजमाता सिंधिया, सुषमा स्वराज जैसी कई महिला शक्तियां हमारी प्रेरणा रही है। हमें सदैव चुनौतियोें से लड़कर मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए सदैव गतिमान रहना होगा।

*भाजपा का अतीत और भविष्य दोनों मजबूत: डाॅ. रमन सिंह*

प्रशिक्षण शिविर के भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने भाजपा का इतिहास व विकास विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा का अतीत व भविष्य दोनों ही मजबूत व प्रेरणादायी है। जब भी मातृशक्ति ने समाज में उन्नति व परिवर्तन का संकल्प लिया है उसकी वह अगुवाईकर्ता बन गई है। महिला मोर्चा एक मजबूत व वैचारिक संगठन है जिसकी कार्यकर्ता हमेशा संकल्पभाव से हर परिस्थितियों में अनवरत गतिमान रहती है। हमारे पुरखों ने हमें भाजपा की मजबूत विचारधारा के प्रति कार्य करने की जो शिक्षा दी है उस दिशा में हमें हमेशा कार्य करते रहना होगा।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र में भाजपा सरकार की उपलब्धियां व प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों पर चर्चा करते हुए कहा कि 15 वर्षों में प्रदेश के विकास के लिए हमने जो कार्य किए है उसकी सर्वत्र चर्चा हो रही है। अन्न, आवास, आयुष्मान भारत योजना व उज्ज्वला ऐसी महत्वकांक्षी योजना का संचालन किया गया। जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जो कार्य हो रहा है वह विश्व के लोकतंत्र के इतिहास में एक आदर्श होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कभी भी छत्तीसगढ़ की जनमानस से कोई नाता नहीं रहा है। इस सरकार का एक मात्र उद्देश्य अपनी दिल्ली के लिए एटीएम के रूप में कार्य करना रहा है। प्रदेश में महिलाशक्ति असुरक्षित है और एक परिवार की सुरक्षा के लिए कांग्रेस की सरकार पूरी तरह से दिल्ली में ही डटी रहती है। ऐसे जनविरोधी सरकार को मातृशक्ति करारा जवाब देगी जिसके लिए हम सबको जुटना होगा।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने व्यक्तित्व विकास विषय पर उद्बोधन देते हुए कहा कि आपका व्यक्तित्व आपके जीवन का दर्पण होता है। भाजपा एक ऐसी वैचारिक अनुष्ठान के लिए कार्य करने वाली राजनीतिक दल है जहां कार्यकर्ता को प्रशिक्षण के माध्यम से और प्रखर व प्रवीण बनाया जाता है जिससे वह समाज जीवन में समग्रता के लिए कार्य करें। कार्यकर्ता निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया हमेशा व्यक्तित्व विकास के माध्यम से ही पूर्ण होता है।

सांसद सुनील सोनी ने आठ वर्षों में हुए अंत्योदय प्रयत्न पर विचार रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया को अंत्योदय के विचार से अवगत कराया है। इन आठ वर्षों में उनके नेतृत्व में राष्ट्र के विकास को लेकर जो कार्य हुए है वह अनुकरणीय है। हर दिशा में हम मजबूत हुए हैं। विकास के अंत्योदय माॅडल को जनमानस तक पहुंचाने में हम सफल हुए हैं। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के जो कार्य हुए है उन्हें मातृशक्ति को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने स्वागत भाषण में कहा कि हम प्रदेश की महिला शक्ति विजय छत्तीसगढ़ के मजबूत संकल्प को दोहराने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। हम यहां से मिशन 2023 के लिए अधिक से अधिक मातृशक्ति को भाजपा से जोड़कर कांग्रेस को मात देने की योजना में कार्य करेंगे। जिसके लिए हम सब यहां जुटे हुए है।

इस मौके पर विभा राव, चंद्रकांति वर्मा, विभा अवस्थी, चंपा देवी पवाले, मीनल चैबे, ममता साहू, सुषमा खल्को, रेखा मेश्राम, संध्या तिवारी, डॉ किरण बघेल, बिंदु महेश्वरी, कल्योनि साहू, अंजू नायक, सीमा साहू, सोना वर्मा, किरण साहू, आशा दुबे, शीतल नायक, उर्मिला नेताम, भारती, कौशल्या, बंसल दीपिका विश्वास, अनीता नेताम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Post navigation

Previous श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में प्रथम दीक्षांत समारोह, 1040 उपाधि और 25 स्वर्णपदक दिए जायेंगे
Next आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत

Related Stories

यादव समाज की प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

यादव समाज की प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले

July 13, 2026
सफलता की कहानी- बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर

July 12, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

July 12, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
× Popup Image

Recent Posts

  • यादव समाज की प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले
  • सफलता की कहानी- बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
  • बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि
  • दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव

You may have missed

यादव समाज की प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

यादव समाज की प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले

July 13, 2026
सफलता की कहानी- बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर

July 12, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

July 12, 2026
बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि

July 12, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.