रायपुर, 27 जनवरी 2022

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार के निर्देशन में ग्रामीण अंचलों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में       पाण्डातराई आवर्धन जल प्रदाय योजना के लिए 3 करोड़ 75 लाख रुपए से अधिक की राशि की स्वीकृति मिली है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्रालय, महानदी भवन द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत नगर पंचायत पाण्डातराई की आवर्धन जल प्रदाय योजना के लिए 3 करोड़ 75 लाख 42 हजार रुपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। जल प्रदाय योजना के पूर्ण होने के पश्चात संधारण एवं संचालन का दायित्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत पाण्डातराई जिला कबीरधाम का होगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12