Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

Abhinesh Pandey September 21, 2026

लकड़ी जुटाने और चूल्हे के धुएं से मिली राहत, बच्चों का टिफिन भी अब आसानी से तैयार’

’गैस कनेक्शन से रोजमर्रा की दिनचर्या हुई आसान, परिवार को मिला सुविधा और समय का संबल’

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर, 21 सितम्बर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा की कहानी’ में जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आ रहे बदलाव की तस्वीर सामने आ रही है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम सकालो चारपारा की श्रीमती रीता पात्र के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिला गैस कनेक्शन ऐसी ही राहत लेकर आया है। पहले लकड़ी जुटाने और चूल्हे के धुएं के बीच खाना बनाने में अधिक समय लगता था। अब गैस की सुविधा से रसोई का काम आसान हुआ है और बचा हुआ समय वे खेती-बाड़ी तथा परिवार के दूसरे जरूरी कामों में लगा पा रही हैं।

’लकड़ी के चूल्हे से गैस तक, बदली रसोई की तस्वीर’

रीता पात्र अपने पति श्री दशरथ पात्र और दो बच्चों के साथ रहती हैं। परिवार खेती-बाड़ी से जुड़ा है और दोनों बच्चे स्कूल जाते हैं। रीता बताती हैं कि पहले भोजन लकड़ी के चूल्हे पर बनता था। इसके लिए नियमित रूप से लकड़ी की व्यवस्था करनी पड़ती थी। खाना बनाते समय रसोई में धुआं भर जाता था और भोजन तैयार करने में भी काफी समय लगता था। सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के लिए भोजन और टिफिन तैयार करने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती थी।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने के बाद उनकी रसोई की पूरी दिनचर्या आसान हुई है। अब कम समय में भोजन तैयार हो जाता है और बच्चों का टिफिन भी समय पर बनाया जा सकता है।

रीता कहती हैं, “पहले हम चूल्हे पर खाना बनाते थे। लकड़ी लानी पड़ती थी और बहुत धुआं होता था। खाना बनाने में भी काफी समय लगता था। अब गैस मिलने से खाना और बच्चों का टिफिन जल्दी बन जाता है। हमें बहुत सुविधा हुई है।”

’रसोई में बचा समय अब खेत में दे रहीं योगदान’

उज्ज्वला योजना से मिली सुविधा का असर केवल रसोई तक सीमित नहीं रहा। खाना बनाने में लगने वाला समय कम होने से रीता अब खेती-बाड़ी के कामों के लिए अधिक समय निकाल पा रही हैं। परिवार के कृषि कार्यों में उनका सहयोग बढ़ा है। पहले चूल्हे पर भोजन तैयार करने में अधिक समय लगने के कारण खेत के काम के लिए समय निकालना कठिन होता था, लेकिन अब रसोई का काम जल्दी पूरा होने से दिनचर्या बेहतर तरीके से व्यवस्थित हो रही है।

’धुएं से राहत और परिवार की दिनचर्या में आया बदलाव’

गैस कनेक्शन मिलने से रीता को लकड़ी जुटाने की परेशानी और चूल्हे के धुएं से राहत मिली है। बच्चों की स्कूल की तैयारी, भोजन और टिफिन बनाने से लेकर खेती-बाड़ी के कार्यों तक परिवार के दैनिक काम अब अधिक सहजता से हो पा रहे हैं।

रीता पात्र ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गैस कनेक्शन से उनकी रोजमर्रा की एक बड़ी परेशानी दूर हुई है।

रीता की कहानी बताती है कि सेवा संकल्प अभियान के तहत योजनाओं का लाभ जब जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो उसका असर केवल एक सुविधा मिलने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समय की बचत, श्रम में कमी और परिवार की दिनचर्या को आसान बनाने के रूप में भी दिखाई देता है।

Post navigation

Previous सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

Related Stories

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.