Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • कलिंगा विश्वविद्यालय में  “कार्बनडाइऑक्साइड- केप्चर, स्टोरेज एंड यूटिलाइजेशन” विषय पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन संपन्न
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में  “कार्बनडाइऑक्साइड- केप्चर, स्टोरेज एंड यूटिलाइजेशन” विषय पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन संपन्न

Abhinesh Pandey March 14, 2022

रायपुर । कलिंगा विश्वविद्यालय मध्य भारत का प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थान है। जिसे राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के द्वारा बी प्लस की मान्यता प्रदान की गयी है। यह छत्तीसगढ़ में एकमात्र निजी विश्वविद्यालय है जो एनआईआरएफ रैंकिंग 2021 में उच्चस्तरीय 151-200 विश्वविद्यालयों में एक है। कलिंगा विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, बार काउंसिल ऑफ इंडिया, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद आदि प्रतिष्ठित संस्थानों से मान्यता प्रदान की गयी है। यहाँ पर विद्यार्थियों में शोध प्रवृत्ति और नयी खोज को विकसित करने के लिए और वैश्विक मापदंड के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए विभिन्न संकाय के द्वारा विषय विशेषज्ञ अतिथि विद्वानों के द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया जाता रहा है। इसी तारतम्य में कलिंगा विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के द्वारा “कार्बनडाइऑक्साइड- केप्चर, स्टोरेज एंड यूटिलाइजेशन’ विषय पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन संपन्न हुआ। उक्त संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रुप में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, रायपुर
(छत्तीसगढ़) के रसायन शास्त्र विभाग की सहा. प्राध्यापक डॉ. तुंगबिद्या महाराणा उपस्थित थीं। उन्होंने विद्यार्थियों को कार्बनडाइऑक्साइड को आगे के उपयोग के लिए पुनर्नवीनीकरण करने और उसकी उपयोगिता से संबंधित महत्वपूर्ण बातों को विस्तार से बतलाया। अतिथि वक्ता ने कहा कि कार्बन कैप्चर, यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज (सीसी यूएस ), जिसे कार्बन कैप्चर, यूटिलाइजेशन और सीक्वेस्ट्रेशन के रूप में भी जाना जाता है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो कोयले से चलने वाले बिजली संयंत्रों जैसे श्रोतों से कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को संग्रहित करती है और उसे पुनः उपयोग के लिए तैयार करती है जिससे यह वातावरण में प्रवेश नहीं करती है। जिससे प्रदूषण में मुक्ति के साथ मानव विकास में उसका उपयोग किया जा सकता है।
उक्त आयोजन में कलिंगा विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विषय की विभागाध्यक्ष और संगोष्ठी की समन्वयक डॉ. शिल्पी श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभाग के समस्त विद्यार्थियों के साथ प्राध्यापक उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

Post navigation

Previous विद्युत कर्मचारी संघ की हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना बिसेन
Next गृह मंत्री के विभागों के लिए 11143.37 करोड़ की अनुदान मांगे पारित

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.