Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कलिंगा विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया वाद-विवाद प्रतियोगिता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया वाद-विवाद प्रतियोगिता

Abhinesh Pandey September 20, 2022

विद्यार्थियों में झलका उत्साह, बीएजेएमसी पंचम सेमेस्टर की हुनेश्वरी पैकरा प्रथम स्थान पर रहीं

नया रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय में सोमवार को राजनीति शास्त्र विभाग के द्वारा ‘‘केन सेंसरशिप इवर बी जस्टिफाईड’’विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष पर दृढतापूर्वक बोलते हुए कहा कि किसी भी सभ्य समाज के सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बचाए रखने के लिए सेंसरशिप आवश्यक है। जिससे आपत्तिजनक वस्तु और विचारों पर अंकुश लगाया जा सके। जबकि विषय के विपक्ष पर भी विद्यार्थियों ने उचित तर्क देते हुए कहा कि भारत के संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रमुख नागरिक अधिकारों में निहित है। सेंसरशिप के माध्यम से सच को दबाने की प्रवृत्ति बढती है और कभी-कभी सत्ताधारी दल इसका गलत फायदा भी उठाने से नहीं चूकते हैं। उन्होंने अपने तर्कों की पुष्टि के लिए प्रासंगिक तथ्यों को भी प्रस्तुत किया।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों के द्वारा पक्ष-विपक्ष पर अपने मत रखे गए। जिनका हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय शुक्ल और समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष श्री ए. के.कौल के द्वारा प्रतिभागियों के पक्ष-विपक्ष के विचारों का आकलन करते हुए प्रथम विजेता के रूप में हुनेश्वरी पैकरा (बीएजेएमसी पंचम सेमेस्टर), द्वितीय विजेता खुशी मिश्रा (बीए पंचम सेमेस्टर) और तृतीय स्थान पर मिताली ठाकुर (बीएएलएलबी तृतीय सेमेस्टर) को घोषित किया।

उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनीता दीवान ने किया। जबकि आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन इस प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. अनिता सामल ने किया। इस प्रतियोगिता में कला एवं मानविकी संकाय और विधि संकाय के 80 से अधिक विद्यार्थियों के साथ कला एवं मानविकी संकाय के प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. ए. विजय आनंद- प्राध्यापक, श्री चंदन सिंह राजपूत, सुश्री पलक शर्मा, सुश्री श्रेया सिंह, श्री अब्दुल कादिर, डॉ. श्रद्धा हिरकने, श्री राजकुमार दास, सुश्री तुहिना चौबे, सुश्री गीतिका ब्रह्मभट्ट आदि विभाग के समस्त प्राध्यापक उपस्थित थें।

Post navigation

Previous नितिन नवीन और भाजपा बयानबाजी करने के बजाय माफी मांगे – मोहन मरकाम
Next नितिन नवीन के बयान पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का पलटवार

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.