Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • स्व. दाऊ अशोक बघेल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट रोमांचक फाइनल मुक़ाबले के साथ सम्पन्न, टारगेट अघोरी XI ने किया ख़िताब अपने नाम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्व. दाऊ अशोक बघेल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट रोमांचक फाइनल मुक़ाबले के साथ सम्पन्न, टारगेट अघोरी XI ने किया ख़िताब अपने नाम

Abhinesh Pandey March 14, 2023

रायपुर।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओबीसी) के प्रदेश महामंत्री भावेश बघेल द्वारा अपने गृह ग्राम मेहरसखा (धरसींवा) में आयोजित स्व. दाऊ अशोक बघेल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (IBPL) के तीसरे सीजन में ओपन संस्करण के फाइनल मुक़ाबले में काफ़ी रोमांच देखने को मिला । WRS XI रायपुर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 12 ओवरों में 189 रनों का विशाल स्कोर बनाया । टारगेट अघोरी भिलाई ने चौकों छक्कों की बारिश करते हुए इस लक्ष्य को अंतिम ओवर की तीन गेंदे शेष रहते प्राप्त कर विजेता का ख़िताब अपने नाम किया । विजेता टीम को इनामी राशि 1,11,111 तथा उपविजेता टीम को 55,555 ट्रॉफी के साथ प्रदान किए गए । वही ग्रामीण संस्करण की विजेता ग्रामीण स्टार सिमगा ने 51,000 तथा उपविजेता सासाहोली ने 21,000 का पुरस्कार तथा ट्रॉफी अपने नाम किए ।
फाइनल मुक़ाबले को देखने के लिए हज़ारो की संख्या में दर्शकों का हुजूम मैदान पर उपस्थित रहा ।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने अपनी गरिमायी उपस्थिति दी । ओलंपिक्स की तर्ज़ पर अतिथियों ने IBPL एवं खेलवारी की मशालों को प्रज्ज्वलित कर फाइनल मुक़ाबले की शुरुवात की तथा खिलाड़ियों से मिल कर उनका कुशलक्षेम भी जाना ।
फाइनल मैच में मैदान पर मौजूद दर्शकों के बीच पहुँच कर भावेश बघेल ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया तथा कहा की क्षेत्र की निरंतर प्रगति ही उनका एक मात्र लक्ष्य हैं और वे हर दिशा में इसके लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और ऐसे सामाजिक, खेल तथा अन्य आयोजन निरंतर करवाते रहेंगे । उन्होंने सभी गणमान्य अतिथियों, खिलाड़ियों, उपस्थित दर्शकों को इस आयोजन को सफल बनाने और अपना बहुमूल्य समय देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया ।
IBPL तथा खेलवारी खेल महोत्सव में विजयी हुई टीमों तथा खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का भव्य समापन किया गया ।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं के लिए भव्य फिल्म महोत्सव व अवार्ड नाइट का आयोजन करने जा रहा है Kalinga University is going to organize a Grand Film Festival and Award Night for the upcoming talents of Chhattisgarh
Next डॉ. शाहिद अली बने छत्तीसगढ़ शासकीय विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष

Related Stories

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

You may have missed

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

October 10, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.