रायपुर। ईडी की छापेमार कार्रवाई के बाद काफी दिनों से फरार कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने शनिवार को रायपुर जिला न्यायालय में पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। एडीजे अजय सिंह राजपूत के न्यायालय में उसने सरेंडर किया है। तिवारी के खिलाफ ईडी मनी लॉड्रिंग मामले में जांच कर रही है। इससे पहले कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और वे अभी न्याययिक अभिरक्षा में है।
