Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सुशासन, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक बजट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुशासन, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक बजट

Abhinesh Pandey March 6, 2023

*आर्थिक, सामाजिक और क्षेत्रिय व्यय में बेहतर समन्वय, बजट में समावेशी विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल की झलक*

*सामाजिक न्याय, सामाजिक सुरक्षा और प्रदेश की समृद्धि का बजट है*

रायपुर/06 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ बजट 2023 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि जन अपेक्षाओं के अनुरूप सभी वर्गों के हित में और प्रदेश की आर्थिक समृद्धि का बजट है। अपने तमाम वादे और घोषणाओं पर अमल करने के साथ ही कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता के अनुरूप सामाजिक न्याय, सामाजिक सुरक्षा और आम जनता की समृद्धि का विशेष ध्यान भूपेश सरकार के आज इस बजट में समाहित है। भूपेश बघेल सरकार के वित्तीय अनुशासन और कुशल प्रबंधन का ही परिणाम है कि पूंजीगत व्यय भी विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष बढ़ा है। कर्ज की सीमा रिजर्व बैंक द्वारा तय लिमिट और एफआरबीएम एक्ट के दायरे (3 प्रतिशत) के भीतर (2.9 प्रतिशत) है और जन अपेक्षाओं को पूरा करने के बावजूद 3 हजार 500 करोड़ के अनुमाति राजस्व आधिक्य का बजट है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि कुल राजस्व प्राप्तियों में, राज्य के स्वयं के राजस्व में 26 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि आत्मनिर्भरता और आर्थिक समृद्धि की ओर बड़ा कदम है। भूपेश सरकार के वित्तिय अनुशासन और कुशल प्रबंधन का ही प्रमाण है कि ना अब बाजार से कोई नया ऋण लेना पड़ रहा है, न ही जनता पर नए कर का कोई अतिरिक्त भार। बजट में न केवल विनियोग का आकार बढ़ा है बल्कि पूंजीगत व्यय भी बढ़े हैं। आर्थिक, सामाजिक और क्षेत्रिय व्यय में बेहतर समन्वय के साथ समावेशी विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल की झलक इस बजट में स्पष्ट रूप से परिलक्षित है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि इस बजट में भूपेश सरकार ने पुनः प्रमाणित किया है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आम जनता की समृद्धि ही भूपेश बघेल सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 101 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के स्कूल, 4 नए मेडिकल कॉलेज, कोटवार, ग्राम पटेलो, गोठान समिति के अध्यक्ष और सदस्य, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका, मध्यान भोजन के रसोइए के मानदेय में वृद्धि प्रशंसनीय है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन और छात्रवृत्ति की राशि मे डेढ़ गुना वृद्धि किया जाना और छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के भोजन व्यय में 71 परसेंट की बढ़ोतरी सामाजिक सुरक्षा और कांग्रेस के सामाजिक न्याय की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है। बजट 2023 आम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप, छत्तीसगढ़ की समृद्धि और खुशहाली का बजट है।

Post navigation

Previous केटीयू के जनसंचार विभाग में मनाया गया होली पर्व
Next मानदेय वृद्धि पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.