Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ‘‘सुनो रायपुर’‘ साइबर अपराध के विरुद्ध रायपुर पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘‘सुनो रायपुर’‘ साइबर अपराध के विरुद्ध रायपुर पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान

Abhinesh Pandey August 15, 2022

रायपुर।

रायपुर पुलिस के द्वारा जिले के नागरिकों को साइबर स्मार्ट बनाने एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आजादी के 75वीं वर्षगाँठ के दिन प्रारम्भ कर एक सप्ताह तक इस अभियान का संचालन किया जाएगा।

इंटरनेट और स्मार्ट्फोन के उपयोग लगातार बढ़ने के साथ साथ डिजिटल पेमेंट्स और सोशल मीडिया का उपयोग पहले की तुलना में काफी ज्यादा है। इसके अलावा कोविड की वजह से भी ऑनलाइन कॉमर्स, ऑनलाइन मीटिंग्स, ऑनलाइन ख़रीदी, ऑनलाइन क्लासेस जैसी गतिविधियाँ बढ़ने से लगभग सभी लोग डिजिटल पेमेंट्स और सोशल मीडिया का उपयोग करने लगे हैं। और इन सबके साथ साइबर फ्रॉड करने वालों को भी नए नए अवसर मिलने लगे हैं। किसी भी व्यक्ति की जरा सी लापरवाही से साइबर क्रिमिनल उनका फायदा उठाते हुए फ्रॉड करने में कामयाब हो जाते हैं। सिम ब्लॉक होने, क्रेडिट कार्ड बंद होने या बिजली बिल पेंडिंग होने से बिजली कटने के नाम से आपसे पर्सनल डिटेल्ल्स लेकर या लिंक भेज कर आपके बैंक अकाउंट की जानकारी लेकर फ्रॉड कर लेते हैं। कभी आपको झाँसे में लेकर आपके फोन में रिमोट ऐक्सेस ऐप डाउनलोड कराकर आपका फोन हैक कर लेते हैं। ऐसे फ्रॉड से आपकी मेहनत की कमाई झटके में आसानी से साइबर क्रिमिनल हड़प जाते हैं। इनसे बचाव का सबसे कारगर उपाय है इन विषयों को लेकर जागरूकता एवं थोड़ी सी सावधानी।

 

इसी उद्देश्य से रायपुर पुलिस शहर सहित पूरे जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चला रही है।माननीय मुख्यमंत्रीजी के संदेश एवं माननीय गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य में, संसदीय सचिव गृह विभाग श्री विकास उपाध्याय की अध्यक्षता में अतिरिक्त पुलिस महानिदेषक तकनीकी सेवायें श्री प्रदीप गुप्ता (भा.पु.से.), पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री बी.एन.मीणा (भा.पु.से.) एवं उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री प्रषंात अग्रवाल (भा.पु.से.) की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए आज दिनांक 15 अगस्त 2022 को दीनदयाल उपाध्याय सभागृह में ‘‘सुनो अभियान‘‘ को प्रारंभ किया गया है। इस दौरान द्वारा माननीय गृहमंत्री महोदय द्वारा साइबर जागरूकता से संबंधित बुकलेट का विमोचन किया’ गया साथ ही सायबर जागरूकता से संबंधित विडियो का दीनदयाल उपाध्याय सभागृह में लगे डिजिटल स्क्रीन में प्रसारण किया गया तथा साइबर जागरूकता से संबंधित सीडी एवं इस अभियान में लगे हुए रायपुर पुलिस द्वारा दी जाने वाली टी-शर्ट का अनावरण किया गया। इस दौरान सभागृह में लगभग 1500 की संख्या में आम जनता, स्कूल – काॅलेज के छात्र, स्वयं सेवी संगठन के लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ ही लगभग 400 टी-शर्ट एवं 500 टोपी का वितरण वांलिटियर्स को किया गया एवं साइबर जागरूकता से संबंधित पाम्पलेट को आम जनता को वितरित किया गया।

उपरोक्त अभियान के लिए माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा रायपुर पुलिस को बधाई एवं शुभकामनायें संदेष प्रेषित किया गया है। इस अभियान में पुलिस के साथ-साथ रायपुर शहर के लगभग 400 वांलिटियर्स भी हिस्सा ले रहे हैं।

रायपुर पुलिस की टीम ने इस अभियान के लिए रोचक और फ्रॉड से बचने के संदेश वाले वीडियोज और मटीरीयल तैयार किया है। पुलिस और वांलिटियर्स की टीम अलग अलग क्षेत्रों, पब्लिक प्लेसेस, हाउसिंग सोसायटी, मोहल्ले, कॉलेजेस, कार्यालयों में जाकर लोगों को फ्रॉड से बचने के उपाय बताएँगी। साथ ही मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक जागरूकता का संदेश पहुँचाया जाएगा।

इस अभियान में रायपुर पुलिस ने कुछ साइबर एक्स्पर्ट्स को भी शामिल किया है। साइबर एक्स्पर्ट्स के द्वारा रायपुर पुलिस के फेसबुक और इंस्टा पेज पर लाइव सेशंस के माध्यम से भी जानकारी दी जाएगी। पेमेंट गेटवेस और बैंक्स के नोडल अधिकारियों को भी इस अभियान में शामिल किया गया है।

इस अभियान के साथ ही रायपुर पुलिस ने रायपुर साइबर सेल का WhatsApp नंबर 07714247109 भी जारी किया है। साइबर फ्रॉड होने पर इस WhatsApp नम्बर पर, या राष्ट्रीय हेल्पलाइन नम्बर 1930 या www-cybercrime-gov-in पर अपनी शिकायत भेज सकते हैं।

रायपुर पुलिस “सुनो रायपुर” के माध्यम से रायपुर और छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों से अपील करती है कि अभियान के तहत दी जाने वाली जानकरियों और सुझावों पर अमल करें, साइबर ठगी का शिकार होने से बचें, साइबर स्मार्ट बनें, और अन्य अपने आसपास वालों को भी यह जानकारी देकर साइबर स्मार्ट बनें।

कार्यक्रम में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस अधिकारी एवं पुलिस जवान उपस्थित रहें।

*Be Alert- Be Safe-*

रायपुर पुलिस सदैव आपके साथ।

Post navigation

Previous राज्य में खुलेंगे 422 स्वामी आत्मानंद स्कूल
Next मैट्स यूनिवर्सिटी में स्वतंत्रता दिवस का रंगारंग आयोजन

Related Stories

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की

You may have missed

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026
संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प

October 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.