Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • सुदृढ़ प्रशासन के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश में 4 नए अनुविभाग एवं 23 नयी तहसीलों का किया शुभारंभ
  • छत्तीसगढ़

सुदृढ़ प्रशासन के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश में 4 नए अनुविभाग एवं 23 नयी तहसीलों का किया शुभारंभ

Abhinesh Pandey March 31, 2022

 

राज्य में अब कुल 100 अनुविभाग तथा 202 तहसीलें

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर, 31 मार्च 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण के तहत जनता और शासन-प्रशासन की बीच की दूरी को कम करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश में 4 नए राजस्व अनुविभाग एवं 23 नयी तहसीलों का शुभारंभ किया। वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश में कुल 96 अनुविभाग हैं तथा तहसीलों की संख्या 179 है। नवीन अनुविभाग एवं तहसीलों के प्रारंभ होने से शासकीय योजनाओं के सुचारू रूप से क्रियान्वयन एवं प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने में सुविधा होगी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जगदलपुर जिले में तोकापाल,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मरवाही, सूरजपुर जिले में भैयाथान तथा गरियाबंद जिले में मैनपुर अनुविभाग का शुभारंभ किया है। इसी तरह से नई तहसीलों में बिलासपुर जिले में सीपत और बोदरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सकोला (कोटमी), जांजगीर-चांपा जिले में अड़भार, रायगढ़ जिले में सरिया और छाल, कोरबा जिले में बरपाली, अजगरबहार और पसान, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में चांदो, रघुनाथनगर और डोरा-कोचली, सूरजपुर जिले में बिहारपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में सुहेला और भटगांव,दुर्ग जिले में अहिवारा, बेमेतरा जिले में नांदघाट,उत्तर बस्तर कांकेर जिले में सरोना, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में बारसूर,बीजापुर जिले में कुटरू और गंगालूर, नारायणपुर जिले में छोटे डोंगर और कोहकामेटा शामिल है।
4 नए अनुविभाग से अब प्रदेश में कुल 100 अनुविभाग होंगे तथा 23 नई तहसीलों के गठन से अब प्रदेश में कुल 202 तहसीलें होंगी। नवीन अनुविभाग तथा तहसीलों के शुभारंभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व राज्य सभा सांसद श्री पी. एल. पुनिया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, महिला एवँ बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, वनमंत्री श्री मोहम्मद अकबर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार, अनेक संसदीय सचिव और विधायक, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे ।

Post navigation

Previous दंतेवाड़ा में अनेक समाज प्रमुखों ने ली “आप” की सदस्यता
Next आंगनबाड़ी केन्द्र अब सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे

Related Stories

जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत

July 26, 2026
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

July 26, 2026
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान सोलर पंप चालू होने से लौटी खेतों की रौनक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान सोलर पंप चालू होने से लौटी खेतों की रौनक

July 26, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
  • एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान सोलर पंप चालू होने से लौटी खेतों की रौनक
  • सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
  • उद्यमिता से बदल रहीं अपनी तकदीर- महिला स्व सहायता समूह बना ग्रामीण विकास की प्रेरक मिसाल

You may have missed

जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत

July 26, 2026
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

July 26, 2026
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान सोलर पंप चालू होने से लौटी खेतों की रौनक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान सोलर पंप चालू होने से लौटी खेतों की रौनक

July 26, 2026
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत

July 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.