Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • साढ़े तीन साल में नहीं ला सके निवेश, सरकार घूम रही देश ,विदेश- विष्णुदेव
  • छत्तीसगढ़

साढ़े तीन साल में नहीं ला सके निवेश, सरकार घूम रही देश ,विदेश- विष्णुदेव

Abhinesh Pandey June 23, 2022

 

 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*जहां मुख्यमंत्री खुद कहे मैं नक्सल प्रदेश से आता हूं वहां निवेश कैसे आएगा?:भाजपा*

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि भूपेश बघेल साढ़े तीन साल में राज्य में निवेश नहीं ला सकी जबकि उनकी सरकार जनता के पैसे उड़ाकर देश विदेश घूम रही है। औद्योगिक विकास की सभी संभावनाएं इस सरकार ने नष्ट कर दी हैं। निवेश आकर्षित करने के लिए तीन महत्वपूर्ण बिंदु हैं, सुविधा, सुरक्षा और संरक्षण। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को आईसीयू में भर्ती कर देने वाली भूपेश बघेल सरकार औद्योगिक विकास के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में असमर्थ है। औद्योगिक विकास के लिए रियासत के रूप में संरक्षण देना इस सरकार की सामर्थ्य के बाहर है। सुरक्षा का तो हाल यह है कि मुख्यमंत्री को नक्सलियों का भय सता रहा है। आम जनता सड़क तो क्या घर में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही। हर रोज हत्या, अपहरण, लूट, डकैती, दुष्कर्म की वारदातें हो रही है। कोयला की गिरोह स्तरीय चोरी और लूट हो रही है, तब यहां कौन निवेश करने की हिम्मत करेगा?

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने ऐसी औद्योगिक नीति ही नहीं बनाई कि औद्योगिक विकास की दिशा में पहल हो सके। उनकी सरकार विकास में भरोसा ही नहीं करती। भाजपा की सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए जो वातावरण तैयार किया था, वह कांग्रेस की सरकार ने चौपट कर दिया। जिस राज्य का मुख्यमंत्री खुद को असुरक्षित बताता है, उस राज्य मे औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा? आखिर कोई औद्योगिक संस्थान यहां निवेश करने का जोखिम उठाने क्यों तैयार होगा? निवेश न तो आना है और न इस सरकार को निवेश लाना है। यह सरकार तो हर महीना पंद्रह रोज में पैसों को लेकर केंद्र सरकार को मिन्नतें करती है और ऊपर से आंख भी दिखाती है। भूपेश बघेल के मंत्री सैर सपाटा छोड़कर ये बताए पिछले 42 महीनो में छत्तीसगढ़ में बाहर का निवेश कितना आया?आखिर छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को शून्य कर छत्तीसगढ़ के लोगो के साथ धोखा कांग्रेस ने क्यों किया है,क्यों सरकार छत्तीसगढ़ को विकास से वंचित रखना चाह रही है?

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ में ग्रीन ऑटोमेटिव फ्यूल (कम्प्रैस्ड बायोगैस) के उत्पादन की असीम संभावनाएं – डॉ. दीपक द्विवेदी
Next एनएच एमएमआई नारायणा : 59 वर्षीय व्यक्ति को हृदय के एक गंभीर जटिलता से बचाया गया

Related Stories

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी

You may have missed

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026
पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित

August 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.