Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संवेदनशील वनांचल दरभा क्षेत्र में 1 करोड़ 64 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संवेदनशील वनांचल दरभा क्षेत्र में 1 करोड़ 64 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

Abhinesh Pandey October 14, 2022

 

रायपुर।

*दरभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेड़वा,कोयनार,चिंगपाल,टोपर,मावलीपदर 1,मावलीपदर 2, एवं केशापुर में माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य, सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण,सी सी सड़क निर्माण, एवं राशन दुकान सह गोदाम निर्माण कार्य के 1 करोड़ 64 लाख 60 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

*ग्राम पंचायत सेड़वा में जलनी माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए,राशन दुकान सह गोदाम निर्माण कार्य लागत 10 लाख रुपए,ग्राम पंचायत कोयनार में सी सी सड़क निर्माण मुख्य मार्ग से पंचायत भवन तक 300 मीटर लागत 10 लाख रुपए, सामुदायिक भवन निर्माण 10 लाख रुपए,परदेशिन माता गुड़ी जीर्णोद्धार लागत 5 लाख रुपए, हिंगलाज माता गुड़ी जीर्णोद्धार 3 लाख रुपए ग्राम पंचायत चिंगपाल के गारंगगुडी पारा में हिंगलाज माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए,ग्राम पंचायत टोपर में बोटीपारा में सी सी सड़क निर्माण प्राथमिक शाला से सोनसिंग घर तक 300 मीटर 12.76 लाख रुपए, ग्राम पंचायत मावलीपदर 1 में सी सी सड़क निर्माण सह नाली निर्माण कार्य मेला मैदान से दंतेश्वरी मावली बूढ़ा भैरव मंदिर तक 69.04 लाख,सी सी पुलिया निर्माण राजेश घर के सामने नाकापारा 1.50 मीटर स्पान 2.40 लाख रुपए,राशन दुकान सह गोदाम निर्माण कार्य लागत 10 लाख रुपए,मुण्डापारा मार्ग में रूपधर घर के सामने 1.50 मीटर पुलिया निर्माण कार्य लागत 2.40 लाख रुपए, सांस्कृतिक भवन निर्माण लागत 3 लाख रुपए, मावलीपदर 2 में देवगुडी निर्माण कार्य लागत 3 लाख रुपए ग्राम पंचायत केशापुर में हिंगलाज माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 5 लाख रुपए एवं हिंगलाज माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया

 

*इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं जिला खनिज न्यास निधि से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 100 से अधिक देव गुड़ियों के जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत की गई है उन्होंने कहा की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में दरभा क्षेत्र का विकास रुक गया था जिसे अब हमारी संवेदनशील सरकार में समग्र विकास की अवधारणा के तहत संवेदनशील वनांचल दरभा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में भी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

*इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य तुलाराम कश्यप,जनपद सदस्य दीनमनी बेसरा,मोहन नाग,जयदेव नाग, पूर्व जनपद अध्यक्ष साहदेई नाग , शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा पार्षद सूर्या पाणी,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री राम शंकर पिल्ले,सोनारू नाग, मानसिंह ठाकुर,बोनोराम,कमलसाय कश्यप,गागरू राम, नीलू राम,सहादेई नाघ सरपंच सेड़वा हरचंद कश्यप,उप सरपंच मनुराम कश्यप,चिंगपाल सरपंच श्रीमती ललिता कश्यप, उप सरपंच जगरनाथ नाग, टोपर सरपंच समदुराम बघेल,उप सरपंच रामबती नाग, सरपंच मावलीपदर 1 सविता बघेल, सरपंच मावलीपदर 2 कुमारी बाई, सरपंच कोयनार लैखन बघेल,उप सरपंच विरेश बघेल समेत क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous भाजपा छत्तीसगढ़ में राजनैतिक गिद्ध बन चुकी है – कांग्रेस
Next कलिंगा विश्वविद्यालय में अतिथि व्याख्यान का आयोजन संपन्न

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.