*लेम्पस नेगानार के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी जयमन मौर्य को प्रमाण पत्र प्रदान किया*
*लेम्पस नेगानार के प्रबंधक को किसानों के बैठक एवं पानी एवं सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए*
रायपुर।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जो खुद किसान पुत्र हैं वे किसानों के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को शसक्त करने के लिए आज पूरे देश में सबसे अधिक दर पर धान खरीदी की जा रही है इस वर्ष 1 लाख 5 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है किसानों को इस वर्ष 2640 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य मिलेगा जो देश में सबसे अधिक ज्यादा है उन्होंने लेम्पस के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी जयमन मौर्य को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए किसानों के हित में कार्य करने के निर्देश दिए तथा लेम्पस नेगानार में किसी भी किसान को कोई भी परेशानी ना होने देने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ लेम्पस नेगानार के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी जयमन मौर्य, सरपंच बलराम कश्यप,बोनो राम,गागरूराम,परदेशी,बुलकूराम,रतन नाग,रामधर,खगु सेठिया,रायनाथ,राजेश, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया,सोनारू नाग, मानसिंह ठाकुर समेत ग्रामीण एवं किसान उपलब्ध रहे।
