Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • श्री धर्मंनाथ जिनालय एवं जिनकुशल सूरी दादाबाड़ी प्रतिष्ठा महोत्सव में परमात्मा की भव्य दीक्षा बरगोडा रत्नपुरी नगरी में निकाली गई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

श्री धर्मंनाथ जिनालय एवं जिनकुशल सूरी दादाबाड़ी प्रतिष्ठा महोत्सव में परमात्मा की भव्य दीक्षा बरगोडा रत्नपुरी नगरी में निकाली गई

Abhinesh Pandey March 2, 2023

दीक्षा कल्याणक शोभा यात्रा में जमकर थिरके सामाजिकजन
रायपुर। भक्ति धुन पर समूचा जैन समाज नाच गा रहा था। कोई भी ऐसा सदस्य नहीं होगा जो इसमें शामिल न रहा हो। महिला – पुरूष सदस्य बकायदा डे्रस कोड में थे। रत्नपुरी नगरी के चल जिनालय से प्रारम्भ होकर सुधर्मा स्वामी सभा मंडप तक सकल संघ सुबह गाजे-बााजे के साथ पहुंचा, उसके बाद परमात्मा के संवत्सरिक वर्षीदान, दीक्षा हेतु पंचमुष्टि केश लोचन इन्द्र द्वारा समवसरण की रचना, गणधरो की स्थापना एवं देशना आदि का मंचन किया गया। इससे पहले गच्छाधिपतिश्री का संबोधन व प्रतिष्ठा अंतर्गत विशिष्ठ चढ़ावा हुआ।

गुरुभगवन्तो ने हितोपदेश में बताया कि परमात्मा की प्रतिमा परमात्मा के वियोग में भी भक्तों को प्रभु का साक्षात् मिलन करवाने वाला परम पुष्ट आलम्बन है। उन्होंने बताया कि भगवन से ऐसी प्रार्थना करो की प्रत्येक जन्म में आपके चरण युगल को प्राप्त करके आपकी शरण में स्थान बना लूँ, बस यही एक प्रार्थना, प्रत्येक जन्म में आपकी आज्ञा का पालन करके कर्म रूपी काँटों को निकाल सकूं, मोक्ष में आसान जमा लूं और आत्मा का दर्शन कर सकूं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

गुरुवार को पूरी रात मंदिर के अंदर मंत्रोच्चार एवं प्रतिमा को परमात्मा बनाने का विधान अंजनशलाका पूर्ण हुआ। अंजन शलाका अर्थात ह्रदय सिंहासन पर प्रभु को विराजमान कराने का सफल माध्यम हैं। मध्यरात्रि शुभ मुहूर्त में अधिवासना एवं अंजन निर्माण का कार्य तथा स्वर्ण पात्र में गुरु भगवन्तो को अंजन वोहराई के बाद यह अंजन प्रतिमा में प्राण स्वरुप भरा गया।

आ गई प्रतिष्ठा की महामंगल शुभ बेला

सकल जैन संघ पिछले साढ़े चार वर्ष से जिस घड़ी का इंतजार कर रहा था वह शुभ दिन (शुक्रवार) आ गया। सकल जैन समाज के दिल में बसने वाली एमजी रोड दादाबाड़ी की प्रतिष्ठा पांच शिखरों की पूजा के साथ प्रात: 5 बजे से प्रारम्भ हो जावेगी। 3 मार्च को प्रात: शुभ लग्न में – पुण्याहं पुण्याहं प्रियनताम प्रियनताम के जय घोष के साथ परमात्मा गद्दीनशीन होंगे, अमर ध्वजा मंदिर के शिखर पर लहरायेगी।

साढ़े चार साल तक मीठा त्याग रखा था, आज पुन: खाना शुरू करेंगे

दादाबाड़ी को वास्तु युक्त बनाने हेतु जैन समाज के बहुत से लोगों ने पिछले साढ़े चार वर्ष से तपस्या की है। मिठाई-शक्कर आदि बहुत सी खाने-पीनेे की वस्तु का त्याग कर रखा था। उन्होंने प्रण लिया था कि जब तक दादाबाड़ी की नवनिर्मित प्रतिष्ठा का कार्य पूर्ण नहीं कर लेंगे तब तक मीठे का त्याग करेंगे, नित्य उपवास आदि तप किए और आज उस तप का फल संघ के सामने प्रस्तुत है। शुक्रवार को वे पहले श्रद्धालुजनों को लाप्सी व शाही कारबा मीठा खिलायेंगे फिर खुद पुन: खाना शुरू करेंगे।

परमात्मा के स्वर्ग का मंदिर पृथ्वी लोक में आ गया ऐसा लगता है दादाबाड़ी

प्रतिष्ठा याने अंजन शलाका किए हुए परमात्मा का जिन मंदिर में एक ही स्थान पर हमेशा के लिए स्थिरीकरण, तन के आरोग्य का समीकरण, मन की शांति का दूरीकरण, परमात्मा की प्रतिष्ठा सर्व विघ्नों का का नाश करती है, सर्व मंगलों का सृजन करती है, सर्व दोषों का विसर्जन करती है, यदि प्रभु प्रतिमा नीति युक्त धन से निर्मित हो, यदि शासन प्रभावक निष्ठ सूरिदेव का सुयोग हो, यदि प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजकों दानवीर एवं उदार हो, यदि संघ के कार्यकर्ता नम्र तथा सेवाभावी हो तो इस धरती पर स्वर्ग सुख का अवतरण होना और रायपुर जैन समाज ने इसको चरितार्थ कर दिखाया है। हमने पढ़ा है की स्वर्ग से सुन्दर परमात्मा का दरबार होता है और वो आज जैन दादाबाड़ी को देख कर लगता है, श्वेत पाशान से बनी, कोरनि से घडी, जुगनू की तरह चमकते गलीचों की बिछोनी, रंग मंडप के ऊपर नृत्य एवं वाद्ययंत्र लिए देवियों की हवा में अधर प्रतिमाओं, विशाल बिना खम्बो की निर्मित दादाबाड़ी इन सबको देख कर ऐसा लगता है मानो वास्तव में परमात्मा के स्वर्ग का मंदिर पृथ्वी लोक में आ गया है।

 

Post navigation

Previous मैट्स विवि में विशेषज्ञ वार्ता;  “अनुसंधान लेखन और अनुसंधान प्रस्ताव निर्माण” एवं “साइबर सुरक्षा के लिए मशीन लर्निंग” का आयोजन
Next मुख्यमंत्री को स्वर्गीय दाऊ रामचंद देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव में शामिल होने का मिला आमंत्रण

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.