Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने किया जा रहा प्रयास – छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम अध्यक्ष श्री देवांगन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने किया जा रहा प्रयास – छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम अध्यक्ष श्री देवांगन

Abhinesh Pandey October 18, 2022

विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुंगेली 18 अक्टूबर 2022

छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन का आदर्श कृषि उपज मंडी पहुंचने पर वहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा हल भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप शासन की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले किसानों का कर्जमाफ किया गया, बिजली बिल हाॅफ किया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना के तहत किसानों, भूमिहीन मजदूरों व पशुपालक किसानों के खाते में पैसा डालने का कार्य किया जा रहा है। आमजनों को मंहगी दवाई से राहत दिलाने श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर का संचालन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से लोगों को सस्ती दर पर जेनेरिक दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है। बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित किया जा रहा है। सांस्कृतिक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने राजीव युवा मितान क्लब योजना का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित किया।

अध्यक्ष श्री देवांगन ने राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आज आदर्श कृषि उपज मंडी से विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष श्री हेमेन्द्र गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य श्री वशी उल्लाह खां, कृषि उपज मण्डी के अध्यक्ष श्री आत्मा सिंह क्षत्रिय, छत्तीसगढ़ भवन सन्निर्माण कर्मकार मण्डल के सदस्य श्री श्याम जायसवाल, मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री प्रभु मल्लाह, प्रतिष्ठित नागरिक श्री सागर सिंह बैस, श्री राकेश पात्रे, श्री दिलीप बंजारा, श्री रूपलाल कोसरे, नगर पालिका मुंगेली के पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण योजना का फायदा लेकर बेटियां गढ़ेंगी भविष्य: मंत्री डॉ. डहरिया
Next सोसायटियों की मजबूती से सहकारिता को नष्ट करने वाले भाजपाईयो को पीड़ा हो रही – कांग्रेस

Related Stories

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Recent Posts

  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

You may have missed

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.