Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • शनिवार को रहा ऑटो एक्सपो गुलजार, रूरल मार्केट का भी काफी अच्छा रिस्पांस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शनिवार को रहा ऑटो एक्सपो गुलजार, रूरल मार्केट का भी काफी अच्छा रिस्पांस

Abhinesh Pandey April 1, 2023

रायपुर। साइंस कालेज मैदान में ऑटो एक्सपो शनिवार को भी गुलजार रहा, मनपंसद वाहनों की बुकिंग कराते लोगों को इस बात की खुशी थी कि सभी रेंज की वाहन देखकर उनकी खूबियों के आधार पर वे चयन कर रहे हैं। बजट कम ज्यादा होने पर फाइनेंस की सुविधा भी मौके पर उपलब्ध है। युवाओं का रूझान बाइक पर ज्यादा दिखा वहीं एजुकेशनल बच्चों व महिला वर्ग इलेक्ट्रिक फीचर वाली दोपहिया की इंक्वायरी करते रहे। ऑटो एक्सपो में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी द्वारा न्यू लांच 5 डोर जिम्नी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। हुंडई की किआ भी जलवे बिखेर रही हैं। यहां तक की सेहतमंद लोगों को नई रिवोलुशनरी इलेक्ट्रिक साइकिल भी पसंद आ रहा था,जो इब्ल्यू के स्टाल में उपलब्ध है। गीत-संगीत का स्टेज प्रोग्राम का आनंद तो विजिटर्स उठा रहे थे वहीं फूड स्टाल मेंं स्वाद के चाहने वालों की भी खासी भीड़ थी।

राडा के पदाधिकारियों ने बताया कि रूरल मार्केट का भी काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। चूंकि राज्य सरकार ने धान का उपज मूल्य व बोनस बढ़ा दिया है इसका असर भी दिख रहा है। मानसून पहले इस क्षेत्र के लोग व्हीकल खरीदना पसंद करते हैं,इस लिहाज से वे बुकिंग करा रहे हैं। पहली बार ऑटो एक्सपो इतनी लंबी अवधि के लिए आयोजित है इसलिए दूर दराज से आने वालों लोग अपनी सुविधा के हिसाब से भी पहुंच रहे है।

रायपुर ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित ऑटो एक्सपो 2023 इस बार काफी विस्तारित है। इसलिए 100 बड़े ब्रांड्स के साथ लगभग 200 स्टॉल यहां पर हैं जिसमें ऑटोमोबाइल्स सेक्टर के चारो सेग्मेंट के वाहनों के स्टॉल हैं। बैंकिंग व फाइनेंस कंपनियों के स्टाल में बताया जा रहा है कैसे आसान शर्तों पर आप अपनी जरूरते पूरी कर सकते हैं। स्पॉट फाइनेंस की सहुलियत है। शनिवार को स्टेज प्रोग्राम में लाइव बैंड, फैशन शो, डांस ग्रुप की शानदार प्रस्तुति देखने व सुनने को मिला।

सभी बड़े ब्रांड्स की एक्सपो में हैं मौजूदगी-

टू व्हीलर – हीरो, होंडा, सुजुकी, टीव्हीएस, बजाज, यामाहा, रायल इनफील्ड, वेस्पा, केटीएम व जावा। फोर व्हीलर-मारुति सुजुकी, बीएमडब्ल्यू, हुंडई, स्कोडा, एमजी, वाक्सवैगन, रेन्यूलट, जीप, फिएट, टोयोटा, आडी, निशान, सीट्रान, नेस्टा, एरीना, जगुआर, होंडा, टाटा मोटर्स। टै्रक्ट्र्स – जान डियर, स्वराज, टैफे। यूज्ड व्हीकल – ट्रू वैल्यू, टाटा मोटर्स एश्योड्र्स, प्रोमाइस, एक्स मार्ट फस्र्ट च्वाइस। कमर्शियल व्हीकल – जीके इलेक्ट्रिक, एसएमएल इश्जू, मयूरी, महिन्द्रा, आयशर, अशोक लेलैंड, बुल, काइनेटिक ग्रीन ,टाटा मोटर्स व केस कंस्ट्रक्शन।

ऑटो एक्सपो के सहयोगी

ऑटो एक्सपो-2023 के प्रमुख सहयोगी हैं – एसोसिएट पार्टनर-रायपुर मोटर मर्चेन्ट एसोसिएशन, गोल्ड स्पांशर – इब्ल्यू, सिल्वर स्पांशर – चोला, इफको-टोकयो, एसबीआई, ब्रांज स्पांशर – स्माल फाइनेंस बैंक व आउटडोर पार्टनर हैं देशकर।

Post navigation

Previous राज्य स्तरीय आरके टैलेंट रनवे सीजन-2 का ऑडिशन खाटू श्याम मन्दिर में आयोजित हुआ
Next अतिसंवेदनशील क्षेत्र के मेले में जमकर थिरके विधायक रेखचंद जैन

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.