Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • वन्य प्राणियों तक की सुरक्षा करने में नाकारा प्रदेश सरकार अपने ही आदेश का पालन तक नहीं करा पा रही : भाजपा
  • छत्तीसगढ़

वन्य प्राणियों तक की सुरक्षा करने में नाकारा प्रदेश सरकार अपने ही आदेश का पालन तक नहीं करा पा रही : भाजपा

Abhinesh Pandey January 23, 2022

*0 पूर्व मंत्री गागड़ा ने कहा- गर्भिणी हथिनी की बिजली करंट से हुई मौत के मामले में लीपापोती के प्रयास शर्मनाक, एक ओर हाथियों की जान ख़तरे में पड़ी हुई है और वन विभाग और बिजली विभाग उलझ रहे हैं*

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा है कि प्रदेश सरकार और उसका वन मंत्रालय वन्य प्राणियों तक की सुरक्षा करने में नाकारा साबित हो रहा है। वन्य प्रणियों के अवैध शिकार, उनकी खाल की तस्करी के कई मामले सामने आने के बाद भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ख़ामोशी ओढ़े बैठी है, जिससे यह आशंका अब सत्य प्रतीत हो रही है कि इन शिकारियों और तस्करों का दुस्साहस सत्ता-संरक्षण में बढ़ रहा है और संबंधित अधिकारी या तो ख़ुद इस ओर से आँखें मूंदे बैठे हैं या फिर वे भी राजनीतिक दबाव के आगे आत्म-समर्पण की मुद्रा अपनाने विवश हैं।

पूर्व मंत्री श्री गागड़ा ने कहा कि अब तक हाथियों की अप्राकृतिक मौतों के 174 मामलों में 55 हाथी बिजली के करंट से मौत के मुँह में गए हैं, लेकिन प्रदेश सरकार दो साल पहले जारी अपने ही उस आदेश को भुला बैठी है जिसमें बिजली करंट से हाथियों की मौत पर संबंधित क्षेत्र के बिजली विभाग के ईई के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की बात कही गई थी और अब तक किसी भी अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हाल ही एक गर्भिणी हथिनी की बिजली करंट से हुई मौत के मामले में लीपापोती के किए गए प्रयासों को शर्मनाक बताते हुए श्री गागड़ा ने कहा कि एक ओर हाथियों की जान ख़तरे में पड़ी हुई है और वन विभाग और बिजली विभाग आपस में उलझ रहे हैं। बिजली विभाग इस बारे में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के मद्देनज़र केंद्र सरकार के जारी स्पष्ट आदेशों का पालन भी नहीं कर रहा है। अधिकारियों की अनुशंसा के बाद भी दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करने से वन्य प्रणियों की सुरक्षा ख़तरे में है। श्री गागड़ा ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार दो साल पुराने अपने ही आदेश पर अमल नहीं करा पा रही है।
——————————–

Post navigation

Previous संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने 1 करोड़ 52 लाख से अधिक के नल-जल योजना का भूमि-पूजन किया
Next तखतपुर की चिंकी को आस्ट्रेलिया की एतलासिया कंपनी ने दिया 57 लाख सालाना पैकेज

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.