भोपाल। कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने लड़कियों के सेल्फ डिफेंस की बात कही है। उन्होंने कहा, देश में बढ़ते लव जिहाद के मामलों को रोकने के लिए बेटियों को परिवार से ही संस्कार दिए जाने की जरूरत है। बेटियों के पास भी कटार होनी चाहिए। उन्होंने कृष्ण जन्मभूमि को लेकर कहा कि खुदाई में उसी के अवशेष ही तो मिलेंगे। श्री मिश्रा भोपाल में कथा वाचन कर रहे हैं।
