Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर पुलिस के “सुनो रायपुर” अभियान ने राजधानीवासियों को बनाया साइबर स्मार्ट, एक सप्ताह में दो लाख से ज्यादा लोग हुए जागरूक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस के “सुनो रायपुर” अभियान ने राजधानीवासियों को बनाया साइबर स्मार्ट, एक सप्ताह में दो लाख से ज्यादा लोग हुए जागरूक

Abhinesh Pandey August 21, 2022

*रायपुर पुलिस के “सुनो रायपुर” जागरुकता अभियान का समापन, सोनू सूद समेत कैंपेन से जुड़ी कई हस्तियां, 7 दिन में 2 लाख से ज्यादा लोगों को दिए गए साइबर सिक्योरिटी के टिप्स*
——–
*15 अगस्त से 21 अगस्त तक चला “सुनो रायपुर” अभियान, जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची टीम, लाइव सेशन में एक्सपर्ट ने दिए सिक्योरिटी टिप्स*
——–
*एक्टर सोनू सूद समेत, छत्तीसगढ़ की कई हस्तियों ने की अभियान की सराहना, साइबर स्मार्ट बनने लोगों को किया प्रेरित*

रायपुर।

राजधानी रायपुर में बीते सात दिनों से जारी “सुनो रायपुर” अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 2 लाख से ज्यादा लोगों को साइबर सिक्योरिटी के टिप्स दिए गए और उन्हें साइबर स्मार्ट बनाया गया। राजधानीवासियों को साइबर क्राइम और ठगी की वारदातों से बचाने के लिए पुलिस विभाग के साइबर सेल द्वारा इस साप्ताहिक अभियान का आयोजन किया गया था। 15 अगस्त से शुरू हुए इस अभियान के तहत साइबर सेल की टीम और वॉलेंटियर्स ने कई थाना क्षेत्रों में जाकर आम लोगों, छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों, महिलाओं और युवाओं को साइबर सिक्योरिटी से अवगत कराया।

*वीडियो संदेश और लाइव सेशन के माध्यम से दी जानकारी*

अभियान के तहत कार्यशाला और साइबर चौपाल के माध्यम से टीम बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंची और उन्हें वीडियो संदेश, पैम्पलेट के माध्यम से साइबर क्राइम की जानकारी और ऑनलाइन ठगी से बचने के आसान तरीकों के बारे में बताया। वहीं, जो लोग कार्यशाला और चौपाल से नहीं जुड़ पाए उन तक साइबर एक्सपर्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पहुंचे।
साइबर सेल के फेसबुक और इंस्टग्राम पेज पर लाइव सेशन के माध्यम से एक्सपर्ट लोगों से जुड़े और उन्हें जागरूक किया। लाइव सेशन के दौरान एक्सपर्ट ने लोगों के सवालों के जवाब भी दिए। एक्सपर्ट के साथ ही पेमेंट गेटवे और बैंक्स के नोडल अधिकारियों ने भी लाइव सेशन के जरिए लोगों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

*साइबर क्राइम को रोकने में मिलेगी मदद*

रायपुर पुलिस के “सुनो रायपुर” अभियान से जिले में साइबर क्राइम को रोकने में काफी मदद मिलेगी। साइबर अपराधों की जानकारी न होने के चलते लोग साइबर ठगों के चंगुल में फंसकर अपनी निजी जानकारी और पासवर्ड शेयर कर, मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं, लेकिन सुनो रायपुर अभियान के तहत साइबर सेल की टीम ने स्कूल, कॉलेज, अस्पतालों, विभिन्न संस्थानों, ग्राम पंचायतों, कंपनियों और फैक्ट्रियों समेत कई थाना क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को साइबर क्राइम और साइबर सिक्योरिटी की व्यापक जानकारी दी है। इस मुहिम के जरिए लोग साइबर क्राइम के प्रति अब पहले से ज्यादा जागरूक हो चुके हैं। लोगों की जागरूकता के फलस्वरूप अब पुलिस को जिले में साइबर क्राइम को रोकने में भी बड़ी मदद मिलेगी।

*जागरूकता से बचाव संभव*

बदलते दौर के साथ ही लोगों के शॉपिंग और पैमेंट्स करने के तरीके भी बदल गए हैं। पहले जहां लोग पर्स में कैश रखकर खरीदारी करने के लिए निकलते थे, वहीं अब ऑनलाइन पैमेंट्स, कार्ड पैमेंट और ऑनलाइन शॉपिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं। नेटबैकिंग, ई-कॉमर्स के बढ़ते चलन के कारण साइबर ठग लोगों से निजी जानकारी प्राप्त कर या क्लोनिंग एप्प के जरिए उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं। “सुनो रायपुर” अभियान के दौरान लोगों को इन तमाम बातों से अवगत कराया गया और उन्हें समझाया गया कि वे किस तरह साइबर ठगों से सुरक्षित बच सकते हैं।

*साइबर ठगी का शिकार होने पर क्या करें*
भूलवश यदि आप या आपका कोई करीबी साइबर ठगी का शिकार हो जाए, तो तुरंत साइबर सेल के व्हाट्सएप्प नंबर 07714247109 या फिर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत करें। साइबर क्राइम की शिकायत वेबसाइट www.cybercrime.gov.in के माध्यम से भी की जा सकती है।

*अभिनेता सोनू सूद समेत कई हस्तियां अभियान से जुड़ी*

राजधानी पुलिस के “सुनो रायपुर” साप्ताहिक अभियान की अभिनेता सोनू सूद समेत कई हस्तियों ने प्रशंसा का और इस अभियान से जुड़कर लोगों को साइबर स्मार्ट बनने के लिए प्रेरित किया। सोनू सूद के अलावा कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट आकर्षि कश्यप, पर्वतारोही चित्रसेन साहू, आईपीएल और रणजी प्लेयर शशांक सिंह, तथा छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट वंशिका पांडेय ने भी अभियान की तारीफ की और इससे जुड़कर लोगों को साइबर स्मार्ट बनने के लिए जागरूक किया।

*आज इन थाना क्षेत्रों में पहुंची टीम*

“सुनो रायपुर” अभियान के तहत शनिवार को साइबर सेल की टीम देवेन्द्र नगर, सिविल लाइन्स, पंडरी, खम्हारडीह, राखी, खमतराई, पुरानी बस्ती, राजेंद्र नगर, गंज, टिकरापारा, गोलबाजार, अभनपुर, खरोरा, आरंग, मंदिर हसौद, तेलीबांधा, धरसींवा, मुजगहन, आमानाका, डीडी नगर, विधानसभा, तिल्दा नेवरा, आज़ाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, कोतवाली, मौदहापारा, उरला, माना एवं गोबरानवापारा थाना क्षेत्रों में पहुंची और लोगों को साइबर सिक्योरिटी के टिप्स देकर साइबर स्मार्ट बनाया।
Be Alert. Be Safe.
रायपुर पुलिस सदैव आपके साथ।

Post navigation

Previous मैट्स विवि : “युवाओं के जीवन में आध्यात्मिकता” विषय के साथ एक विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन
Next हल्ला बोल मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी को लेकर हुई भाजपा मोर्चों की बैठक

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.