Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रात तक विधायक रेखचंद जैन को मिलती रही जन्म दिन की बधाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रात तक विधायक रेखचंद जैन को मिलती रही जन्म दिन की बधाई

Abhinesh Pandey June 12, 2023

– शहर से लेकर गांवों तक के हजारों लोग जुटे
– सांसद, पूर्व विधायक, अध्यक्ष और हजारों शुभचिन्तकों ने दी शुभकामनाएं
जगदलपुर। रविवार 11 जून की तिथि शहर के लिए ऐतिहासिक साबित हुई, जब अपने लाड़ले विधायक रेखचंद जैन को बधाई देने हजारों लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। क्या गांव, क्या शहर, क्या कांग्रेस, क्या भाजपा, क्या बच्चे, क्या नौजवान, सभी एक ही ख्वाहिश लेकर सुबह 11 बजे से नगर निगम क्षेत्र के वीर सावरकर भवन की ओर कूच कर रहे थे कि वे संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन को जन्म दिन की बधाई दे आएं।

श्री जैन के परिजन, साथी और शुभचिंतक भी सुबह से डटे रहे। कोई प्रांगण की साफ-सफाई कराने में व्यस्त था तो कोई खाना- पानी की व्यवस्था करने में डट गया था। रविवार सुबह दंतेश्वरी माता मंदिर से पूजा करने के पश्चात जैसे ही विधायक रेखचंद जैन कार्यक्रम स्थल पहुंचे, उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देने की लोगों में होड़ मची रही। गांव से लेकर शहर तक के हजारों कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, संघ- संगठनों तथा समाजों के पदाधिकारियों ने श्री रेखचंद जैन को बुके भेंटकर शुभकामनाएं दी। कई समाजों – संगठनों के पदाधिकारियों ने श्री जैन से केक भी कटवाया। सभी उम्र के लोगों में श्री जैन की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि कई लोगों ने उन्हें उनका तैल चित्र स्वयं बनाकर भी भेंट किया। बीच-बीच में सबका खयाल रखते भी वे दिखे। श्री जैन कुछ दिव्यांग जनों से बधाई लेने स्टेज से उतरकर भवन के मुख्य द्वार तक गए। हालांकि उन्होने अपना जन्म दिवस हमेशा की तरह सादगीपूर्ण तरीके से मनाने कहा था लेकिन अपने मित्रों एवं शुभचिंतकों के द्वारा आयोजन करने के सुझाव को अंततः इस शर्त पर स्वीकार किया कि होर्डिँग व फ्लैक्स लगाने की कवायद न की जाए। बावजूद इसके उनके समर्थकों ने आयोजन स्थल को सजाने में कोई कोर- कसर नहीं छोड़ी थी। श्री जैन को बधाई देने जो प्रमुख नेता पहुंचे थे, उनमें बस्तर सांसद दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, जगदलपुर के पूर्व विधायक संतोष बाफना, छग क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफिरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू आदि शामिल थे। इनके अलावा, सर्व आदिवासी समाज, बस्तर परिवहन संघ, अन्जुमन इस्लामिया कमेटी, बचेका समेत सैकड़ों सामाजिक- धार्मिक- आर्थिक व राजनैतिक संगठन के पदाधिकारी- कार्यकर्ता मौजूद थे। विभागीय कर्मचारी संगठनों के हजारों पदाधिकारी भी आए थे।

Post navigation

Previous जनकराम पाठक बनाए गए आबकारी आयुक्त
Next ईडी ने अरविंद सिंह को कोर्ट में पेश किया

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.