Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यपाल सुश्री उइके से एन.सी.सी. के डायरेक्टर जनरल ने की मुलाकात
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल सुश्री उइके से एन.सी.सी. के डायरेक्टर जनरल ने की मुलाकात

Abhinesh Pandey April 26, 2022

????????????????????????????????????

एन.सी.सी. के विस्तार व गतिविधियों पर हुई चर्चा  

रायपुर, 26 अप्रैल 2022

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में एन.सी.सी. नई दिल्ली के डायरेक्टर जनरल लेफ्टीनेंट जनरल गुरबिरपाल सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। राज्यपाल सुश्री उइके ने डी.जी. श्री सिंह से प्रदेश में एनसीसी द्वारा संचालित गतिविधियों एवं उसके विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। राज्यपाल ने अपने छात्र जीवन में एनसीसी और एनएसएस के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि युवाओं को उससे प्रेरणा मिलती है और वे सेना के अंग बनकर देश सेवा की ओर आगे बढ़ते हैं। एनसीसी, एनएसएस और स्काउट गाइड जीवन में अनुशासन सिखाता है और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन करने की चेतना को जागृत करता है। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि बतौर नागरिक देश के प्रति हमारे कुछ कर्तव्य भी हैं। एनसीसी के माध्यम से युवावस्था में ही इन दायित्वों के बारे में सिखाया जाए ताकि यह उनके व्यवहार में शामिल हो जाए। उन्होंने स्कूली पाठ्यक्रम में भी एनसीसी को शामिल करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे युवाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना का विकास होगा और वे देश सेवा के कार्य हेतु प्रोत्साहित होंगे।
डी.जी. श्री सिंह ने अपने आगामी बस्तर प्रवास की जानकारी देने पर राज्यपाल सुश्री उइके ने उन्हें बताया कि बस्तर के युवाओं में नैसर्गिक क्षमता है। एनसीसी के माध्यम से उनकी क्षमता का सदुपयोग करते हुए उन्हें सेना में शामिल होने के लिए प्रशिक्षण दिया जाए। इससे युवा अपनी ऊर्जा का देश हित में उपयोग कर पाएंगे और बस्तर में शांति स्थापित करने की दिशा में भी यह महत्वपूर्ण होगा। युवाओं को दिग्भ्रमित कर माओवाद की तरफ ले जाने के प्रयास निरर्थक हो जाएंगे।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय एन.सी.सी. भोपाल ब्रिगेडियर राजीव गौतम एवं एन.सी.सी. रायपुर के प्रभारी अधिकारी ब्रिगेडियर ए.के. दास उपस्थित थे।

Post navigation

Previous अविवादित नामांतरण और बंटवारों के प्रकरणों का करें शीघ्र निराकरण : भूपेश बघेल
Next कुछ जिलों में लू की चेतावनी

Related Stories

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026

Recent Posts

  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ अनिवार्य रूप से निर्धारित समय पर महाविद्यालय में उपस्थित रहें-मंत्री टंक राम वर्मा

You may have missed

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026
रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू

May 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.