Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स में बिजनेस आइडिया जनरेशन प्रतियोगिता सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स में बिजनेस आइडिया जनरेशन प्रतियोगिता सम्पन्न

Abhinesh Pandey November 30, 2022

प्रदेशभर के विद्यार्थियों ने दिए नए बिजनेस आइडिया

रायपुर। मैट्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च (एमएसएसआर) और मैट्स स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज (एमएसबीएस) द्वारा बिजनेस आइडिया जनरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों के स्कूल तथा कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को नगद पुस्कार तथा गिफ्ट वाउचर प्रदान किया जाएगा।

मैट्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च (एमएसएसआर) और मैट्स स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज (एमएसबीएस) के विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यमी बनने एवं जाब क्रिएटर्स बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस तरह की गतिविधियों से युवाओं को नवाचार के प्रति प्रोत्साहन प्राप्त होगा और वे नवोदित उद्यमी बनने के लिए प्रेरित हो सकेंगे। इस आयोजन के मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के उप महाप्रबंधक श्री तुषारेंद्र बरपंडा थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नौकरी की तलाश करने की बजाए उद्यमी बनने पर ध्यान देना चाहिए जिससे वे अपने नए विचारों के साथ जाब क्रिएटर्स भी बन सकें। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और कालेजों से 28 नए बिजनेस आइडिया प्राप्त हुए हैं। इस प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने अपने व्यावसायिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए नए-नए बिजनेस आइडिया को प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को नगद पुरस्कार सहित गिफ्ट वाउचर प्रदान किया जाएगा। मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया एवं महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं के करियर निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Post navigation

Previous जमीन मामले में आदिवासी परेशान…
Next KBC के हॉट सीट पर पहुंची जनसंचार विभाग की छात्रा सोनाली दत्ता

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.