00 बैस के आदेश पर लगी नजर, सीएम की रेस में कल्पना सोरेन का नाम सबसे आगे
रांची। झारखंड में सियासी हलचल और तेज हो गई है. विधायकों को इंडिगो के विशेष विमान से रायपुर (छग) लाया जा रहा है। देर शाम तक सभी रायपुर पहुंच जायेंगे मेफेयर लेक रिसॉर्ट में विधायकों के ठहरने की व्यवस्था की जा चुकी है। उधर सोरेन ने 1 सितंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई और अब गठबंधन सरकार की ओर से बड़ा बयान आया है कि जानबूझकर राजभवन से मामला लटकाया जा रहा है। चुनाव आयोग से आए निर्देश संबंधी सवाल पर हेमंत सोरेन ने राज्यपाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह तो राज्यपाल रमेश बैस ही बताएंगे। वे भी इंतजार कर रहे हैं। मौजूदा स्थिति के विषय में ज्यादा अच्छे से राजभवन ही बता पाएगा। यह माना जा रहा है कि सीएम बदलते हैं तो सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का नाम सबसे आगे चल रहा है और इस पर किसी को आपत्ति भी नहीं हैं।
इधर सियासी संकट के बीच हेमंत सोरेन ने 1 सितंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसमें जनता के हित से जुड़े कई अहम फैसले लेने संबंधी बातें कही जा रही है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से आज बीजेपी विधायक दल के नेता बाबू लाल मरांडी की विधायकी से संबंधी फैसले भी आने वाला है। दो दिनों से शांत पड़ी झारखंड की सियासत में एक बार फिर से हलचल शुरू हो गई है। इस बीच सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन की विधायकी पर भी चुनाव आयोग में चर्चा हुई, लेकिन इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका।
चुनाव आयोग को राजभवन के पत्र का इंतजार-
चुनाव आयोग के एक बड़े पदाधिकारी की मानें तो गेंद अभी भी राजभवन के पाले में हैं। चुनाव आयोग ने पहले ही मामले की पूरी जांच-पड़ताल के बाद अपना निर्णय सुना दिया है। आदेश राज्यपाल को जारी करना है। राजभवन के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। राजभवन इस संबंध में गैजेट जारी करेंगे, जिसे राज्य निर्वाचन आयोग विधानसभा स्पीकर को देगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
सोरेने की पत्नी का नाम सबसे आगे-
अगर सोरेन की मुख्यमंत्री की कुर्सी जाती है तो इस पद के लिए सबसे पहला नाम सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का है। दूसरे और तीसरे नंबर पर जोबा मांझी और चंपई सोरेन हैं। दोनों सोरेन परिवार के काफी करीबी और विश्वस्त हैं। कांग्रेस ने भी इन नामों पर अभी तक नहीं किसी तरह की आपत्ति नहीं जताई है।
