Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • मूक बधिर बच्चों की सेवा भगवान की पूजा हैः बृजमोहन
  • छत्तीसगढ़

मूक बधिर बच्चों की सेवा भगवान की पूजा हैः बृजमोहन

Abhinesh Pandey January 24, 2022

 

रायपुर 24 जनवरी। मूक बधिर बच्चों की सेवा का पिछले 10 वर्षों का प्रयास आज साकार हो रहा है। शासन स्तर पर जो कार्य नहीं कराया जा रहा था। वह कार्य लगभग 50 लाख रुपयों के आर्थिक जन सहयोग से मूक, बधिर, दिव्यांग बच्चों के लिए बना वाणी वाचन एवं श्रवण पुनर्वाद केन्द्र करेगा। इस केन्द्र से उपचारित हो कर मूक बधिर बच्चे बोल, पढ़ तथा लिख सकेंगे। मूक बधिर बच्चे के जीवन में खुशी उसके माध्यम से उनके परिवार और समाज में खुशी लाना इससे बड़ी भगवान की दूसरी पूजा नहीं है। यह पुण्य कार्यक्रम की शुरुआत भर है। यह बड़े रूप में विकसित हो ऐसी मेरी कामना है। सभी ट्रेनरों, डाक्टरों एवं सेवा कार्य में लगे लोगों को शुभकामनाएं।
उपरोक्त उद्गार भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद माधव राव सप्रे शाला परिसर स्थित दिव्यांग बच्चों के अत्याधुनिक पुनर्वास केन्द्र के लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि की हैसियत से व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का दूसरा तथा निजी क्षेत्र का पहला पुनर्वास केन्द्र है। उन्होंने कहा कि संस्थाओं का निर्माण आसान है लेकिन उनको चलाना कठिन कार्य है। इसमें बदनाम होने का जोखिम भी होता है लेकिन आलोचनाओं से बिना डरे सद्कार्य करते रहना चाहिए। श्री अग्रवाल ने संस्था के स्टाफ और उससे जुड़े सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकानाएं दी तथा अपने विधायक निधि से 5 लाख रुपए का अनुदान देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में उपस्थित रायपुर सांसद सुनील सोनी ने इसे ईश्वरीय कार्य निरुपित किया और अपने सांसद निधि से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उसी प्रकार जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा के प्रतिनिधि पंकज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ईश्वर ने दिव्यांग बच्चों को बाधाएं जरूर दी हैं परंतु हमारे सहयोग से ये मुख्यधारा में आ सकते हैं। श्री शर्मा ने विधायक सत्यनारायण शर्मा के विधायक निधि से 10 लाख रुपए दिलाने की बात कही। इस अवसर पर संस्था के पूर्व महासचिव मोहन चोपड़ा तथा महेन्द्र अग्रवाल दाऊ ने 51-51 हजार रुपए दान देने की घोषणा की। वहीं सोम प्रकाश सिंह ठाकुर द्वारा प्रतिमाह छोटी-छोटी राशि के रूप में 1 लाख रुपए देने की घोषणा की गई।
उल्लेखनीय है कि पुनर्वास केन्द्र में बेरा मशीन क्रय करने के लिए जैतू साव मठ ट्रस्ट की ओर से 8 लाख रुपयों का अंशदान किया गया था। कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रतिनिधि के रूप में संस्था के सचिव महेन्द्र अग्रवाल उपस्थित थे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के पदाधिकारी चंद्रेश शाह, डा.अशोक त्रिपाठी, प्रकाश अग्रवाल, इंदिरा जैन, राजेन्द्र निगम, समाजसेवी अजय तिवारी, मोहन एंटी, पार्षद सीमा कंदोई तथा बड़ी संंख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर वीर बालक बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनीता चंसोरिया ने किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

Post navigation

Previous लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली विभागीय समीक्षा बैठक; मुख्य अभियंताओं को फिल्ड विजित करने और कार्यों की प्रगति देखने के निर्देश
Next गृहमंत्री साहू ने दी राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं

Related Stories

छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क

July 29, 2026
विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न

July 29, 2026
योजनाओं का संबल, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

योजनाओं का संबल, आत्मनिर्भरता की ओर कदम

July 29, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क
  • विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न
  • योजनाओं का संबल, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
  • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने चांदनी बिहारपुर को दी एम्बुलेंस की सौगात, दिखाई हरी झण्डी
  • विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने युवाओं ने उठाया नशामुक्ति का बीड़ा

You may have missed

छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क

July 29, 2026
विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न

July 29, 2026
योजनाओं का संबल, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

योजनाओं का संबल, आत्मनिर्भरता की ओर कदम

July 29, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने चांदनी बिहारपुर को दी एम्बुलेंस की सौगात, दिखाई हरी झण्डी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने चांदनी बिहारपुर को दी एम्बुलेंस की सौगात, दिखाई हरी झण्डी

July 29, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.