Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

Abhinesh Pandey September 20, 2022

जनता के कार्य समय पर पूर्ण हो  

शिकायतों का त्वरित समाधान करें अधिकारी

रायपुर, 20 सितम्बर 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दल्लीराजहरा के सिटिजन क्लब में जिलाधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करें । जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्थाएं बेहतर हो, पंचायती राज प्रतिनिधियों को उनका अधिकार मिले ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की बेहतरी के लिए प्राथमिकता से कार्य करें, किसी तरह की शिकायत का अवसर न दें। उन्होंने नगर पंचायत डौंडीलोहारा में टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए । सड़क दुर्घटना को रोकने बालोद मार्ग  पर जुझारा नाला के पास स्पीड ब्रेकर और संकेतक लगाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शाला भवनों  का समय पर मरम्मत किया जाए इसके लिए राज्य स्तर पर 500 करोड़ रुपए जारी किए हैं ।उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। स्कूलों में  आधारभूत संसाधन पर्याप्त हो।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मध्यान्ह भोजन भी मीनू के अनुसार ही बनाएं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आज छत्तीसगढ़ की पहचान बन चुकी है ,यहां गरीब बच्चों के प्रवेश में नियमों का पालन करते हुए उन्हें प्रवेश दें। मुख्यमंत्री ने कहां की लॉटरी सिस्टम से ही प्रवेश दिया जाए। अंचल में मिली शिकायतों के आधार पर अघोषित बिजली कटौती की स्थिति पर लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं ।मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी आम जनता  के कार्यों को प्राथमिकता से करें। स्थानीय नगर पालिका प्रशासन को नगर में  आवश्यक साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए।  उन्होंने कहा कि जो कार्य जनता की आवश्यकता को पूर्ण करें ,उसे समय पर पूर्ण करें।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, । मुख्यमंत्री के सचिव श्री अंकित आनंद, कमिश्नर श्री महादेव कांवरे, कलेक्टर श्री गौरव सिंह एवं जिला अधिकारी मौजूद थे।

Post navigation

Previous संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत आड़ावाल को दी लाखों की सौगात
Next मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डौंडीलोहारा के क्षेत्रवासियों को 159 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात

Related Stories

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

June 22, 2026

Recent Posts

  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय
  • सतपाल जैन बने तेरापंथ सभा रायपुर अध्यक्ष 

You may have missed

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

June 22, 2026
रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.