Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्य सचिव ने धान खरीदी के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने धान खरीदी के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली

Abhinesh Pandey September 22, 2022

सभी केन्द्रों में धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश 

राज्य में एक नवम्बर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर 22 सितम्बर 2022

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक लेकर आगामी एक नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में एक नवम्बर से धान की खरीदी शुरू होगी। बैठक में किसान पंजीयन, धान का रकबा, गिरदावरी, कस्टम मिलिंग, धान परिवहन वित्तीय व्यवस्था सहित धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी की समीक्षा की गई। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में एक लाख दस हजार मीटरिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। धान खरीदी के लिए नये किसानों का पंजीयन 31 अक्टूबर तक होगा।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को हर हाल में एक नवम्बर से पहले तक राज्य के सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक नवम्बर से धान खरीदी को ध्यान में रखते हुए सभी समितियों में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने समितियों को बारदाने की आपूर्ति करते समय अधिकारियों को इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए कि जिन समितियों में धान की आवक ज्यादा होती है, वहां बारदाना आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में की जाए। किसानों से खरीदे जाने वाले धान के एवज मेें एक नवम्बर से ही राशि का भुगतान किसानों के खाते में किए जाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए। फसल चक्र में परिवर्तन करने वाले किसानों को विशेष रूप से चिन्हांकित करने कहा गया है। किसानों द्वारा बोये गए रकबे का सत्यापन के लिए गिरदावरी का काम 30 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य सचिव श्री जैन ने धान के परिवहन के लिए 15 अक्टूबर तक परिवहनकर्ताओं से अनुबंध की प्रक्रिया पूरी करने कहा है। सीमावर्ती जिलों में संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों का चिन्हांकन करने और उनकी निगरानी के लिए विशेष दल गठित करने के भी निर्देश दिए गए। नए जिलों में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए वहां मार्कफेड एवं बैंक के अधिकारियों को तत्काल कार्य शुरू करने कहा गया है। बैठक में कृषि विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, वित्त सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी., खाद्य सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा, राजस्व सचिव श्री एन.एन.एक्का, विशेष सचिव सहकारिता श्री हिमशिखर गुप्ता, नान एमडी श्री निरंजन दास, संचालक कृषि श्री अयाज तम्बोली सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत होने वाले 113 पुलिस जवानों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई, हवलदार बैच लगाकर किया पदोन्नत
Next सशस्त्र सेना जितना सुदृढ़, देश उतना ही सुरक्षित एवं विकासशील: राज्यपाल सुश्री उइके

Related Stories

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने गृहमंत्री विजय शर्मा को सौंपी गणेशोत्सव गाइडलाइन, पूरे प्रदेश में लागू करने की मांग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने गृहमंत्री विजय शर्मा को सौंपी गणेशोत्सव गाइडलाइन, पूरे प्रदेश में लागू करने की मांग

August 28, 2026
आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने गृहमंत्री विजय शर्मा को सौंपी गणेशोत्सव गाइडलाइन, पूरे प्रदेश में लागू करने की मांग
  • आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ

You may have missed

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने गृहमंत्री विजय शर्मा को सौंपी गणेशोत्सव गाइडलाइन, पूरे प्रदेश में लागू करने की मांग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने गृहमंत्री विजय शर्मा को सौंपी गणेशोत्सव गाइडलाइन, पूरे प्रदेश में लागू करने की मांग

August 28, 2026
आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

August 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.