Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मंत्री शिव डहरिया के बयान पर भाजपा ने किया पलटवार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंत्री शिव डहरिया के बयान पर भाजपा ने किया पलटवार

Abhinesh Pandey August 24, 2022

 

*इधर उधर की बात छोड़ों, रोज़गार और बकाया भत्ता दो – मूणत*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*अशालीन बयानों के लिए कुख्यात मुख्यमंत्री बघेल समेत कांग्रेस नेताओं को भाषा पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है*

रायपुर।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया के बयान को महज़ बहाना बना कर कन्नी काटने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि आज रायपुर में हुए ऐतिहासिक और अभूतपूर्व प्रदर्शन से वास्तव में कांग्रेसी हिल गए हैं। इसी घबराहट और बौखलाहट में वे अनाप-शनाप बयान दिए जा रहे हैं। कांग्रेसियों की यह आदत है कि जब भी वे परास्त, पराजित हों और कोई जवाब इनके पास न हो तो वे दिवंगत लोगों को याद करने लगते हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री मूणत ने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी की स्मृति के पीछे छिप जाने से ये सवालों से बच नहीं सकते और न ही इन्हें इससे कोई राहत मिलने वाली है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता से विश्वासघात किया है, इन्हें छला है, इसकी सजा उन्हें मिलेगी ही, भले ये राजीव गांधी को याद करें या रॉबर्ट वाड्रा को। इधर उधर की बात करने से छत्तीसगढ़ के विकास का काफ़िला लूट लेने वाले इन लुटेरों को माफ़ी नहीं मिलने वाली है।

श्री मूणत ने कहा कि अगर कांग्रेस के शब्दों में ही बात करें तो कह सकते हैं कि जिस तरह डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को साज़िश कर जेल में ही शहीद कर दिया गया था, क्या कांग्रेस के मन में प्रदेश युवाओं के लिए आज ऐसा ही कुछ चल रहा था? इसीलिए उसने शहर को कंटेनरों से पाट दिया था? क्या जिस तरह कांग्रेस नेता राजीव गांधी ने सिखों के नरसंहार को उकसाते हुए धरती हिलाने वाला बयान दिया था, क्या वैसी ही कोई साज़िश थी कांग्रेस की, जिसे युवाओं के सैलाब ने अमल में लाने नहीं दिया?

प्रवक्ता श्री मूणत ने कहा कि कांग्रेस को साफ-साफ बताना चाहिए कि 10 लाख युवाओं को 2500 रुपए महीने के मान से अभी तक का शेष 12 हजार करोड़ रुपया ब्याज समेत कब दोगे? घर घर रोज़गार का वादा अभी तक क्यों नहीं निभाया? वादे अनुसार एक लाख रिक्त शासकीय पदों पर भर्ती क्यों नहीं की? पांच लाख नौकरी देने जैसा डींगें हांक कर और फिर सदन में झूठ पकड़ में आने पर भी शर्म क्यों नहीं आयी?

श्री मूणत ने कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में बदज़ुबानी का प्रतीक बन गयी है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी के बारे में जैसा अशोभनीय बयान सीएम ने लगातार दिया है, पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री के बारे में जिस तरह जातिसूचक शब्दों का उपयोग कर मुख्यमंत्री बघेल ने बात की, यह घोर असभ्यता है। ऐसे नेताओं और पार्टी को किसी की भाषा पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री को जो भाषा उपयोग करना हो करें, लेकिन कांग्रेस द्वारा हड़प लिए गए युवाओं-किसानों-आदिवासियों-महिलाओं-ग़रीबों के अधिकार को हम उनसे वापस ले के रहेंगे।

Post navigation

Previous वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की पत्रकार वार्ता
Next 2500 बेरोजगारी भत्ता देने के वादे से मुकर रही प्रदेश कांग्रेस सरकार – तेजेन्द्र तोड़ेकर ( प्रदेश अध्यक्ष यूथ )

Related Stories

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी

August 25, 2026
छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान

August 25, 2026
आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

August 25, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
  • छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान
  • आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने दी ईद मिलादुन्नबी की बधाई 

You may have missed

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी

August 25, 2026
छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान

August 25, 2026
आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

August 25, 2026
बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा

August 25, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.