Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत का सवाल *ईडी, इनकम टैक्स से मुख्यमंत्री बघेल आतंकित क्यों हैं?
  • छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत का सवाल *ईडी, इनकम टैक्स से मुख्यमंत्री बघेल आतंकित क्यों हैं?

Abhinesh Pandey February 26, 2022

 

रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ईडी- इनकम टैक्स छापे की आशंका पर भाजपा प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने तंज कसा है। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री ईडी- इनकम टैक्स के छापे से क्यों डर रहे है? आमतौर पर ईडी और आईटी का डर किसी ईमादार व्यक्ति को नही होता है? इसलिए सवाल उठना लाजिमी है कि मुख्यमंत्री को सपने में भी ईडी और आईटी का डर क्यों सता रहा है?

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

श्री मूणत ने पूछा कि इस डर की वजह कहीं दो साल पहले हुई छापेमारी तो नहीं है? क्योंकि उस छापेमारी के बाद अनेक बार ईडी उनके सिपहसालारों से पूछताछ कर चुकी है। श्री मूणत ने पूछा कि क्या अपने एक खास संविदा आईएएस को तत्काल महत्वपूर्ण पद से इसी डर की वजह से हटाया हटाकर नयी जिम्मेदारी दी गई है? श्री मूणत ने यह भी कहा कि ईडी ने बक़ायदा सुप्रीम कोर्ट में अनेक साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं जो मौजूदा सल्तनत के ख़िलाफ़ जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये मामले तो जनता के सामने आ चुके हैं, अभी तो शायद ऐसी अनेक कारगुजारियां होंगी, जो जनता के सामने आना बाकी है। ऐसे ही किसी खुलासे की आशंका से शायद बुरी तरह आतंकित हैं बघेल जी।

श्री मूणत ने कहा कि श्री बघेल को डर है, मतलब उन्होंने कुछ तो गलत किया है, यदि ऐसा नही होता तो मुख्यमंत्री खुद आगे बढ़कर डंके की चोट पर हर जांच को चुनौती देते, मगर मुख्यमंत्री ऐसा नही कर रहे। उन्होंने कहा कि अगर सीएम ने ग़लत किया होगा तो उनका डरना लाज़िमी है। और अगर वे पाक साफ़ हों तो इन्हें डरने की ज़रूरत नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस की तरह भाजपा की सरकारें कभी बदले की भावना से काम नहीं करती।
–/–

 

Post navigation

Previous कृषि के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य की ऊँची छलांग
Next ​​​​​​​मुख्यमंत्री ने राजस्व प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के लिए दिए निर्देश

Related Stories

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना

September 20, 2026
डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर

September 20, 2026
वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

September 20, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
  • डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर
  • वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : वन मंत्री श्री कश्यप
  • मजदूरी से रेशम पालन तक: ललित ने टसर कोसा से संवारे परिवार के सपने

You may have missed

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना

September 20, 2026
डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर

September 20, 2026
वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

September 20, 2026
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : वन मंत्री श्री कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : वन मंत्री श्री कश्यप

September 19, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.