Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा कल 6 अप्रैल को मनाएंगी स्थापना दिवस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा कल 6 अप्रैल को मनाएंगी स्थापना दिवस

Abhinesh Pandey April 5, 2023

 

*स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित की जाएंगी*

 

*भाजपा नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश व देशवासियों की सेवा कर अपनी स्थापना के उद्देश्य सार्थक कर रहा है – अरूण साव* 

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर प्रदेशभर में कल 6 अप्रैल को विविध कार्यक्रम रखे जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं व प्रदेश की जनता को बधाई दी है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव ने भाजपा स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के धरातल पर खड़ा भाजपा देश का कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है । जो अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के विश्वास के बल पर आज वैश्विक राजनीति की दिशा तय करने वाले दल के रूप में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।

सांसद व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जिन सपनों को लेकर माननीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने एक वैचारिक आंदोलन प्रारंभ किया। जिसे छत्तीसगढ़ निर्माता श्रध्येय अटल बिहारी वाजपेयी जी व अनेक मनीषियों ने अपनी मेहनत से एक मुकाम दिलाया। आज भाजपा नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश व देशवासियों की सेवा कर अपनी स्थापना के उद्देश्य सार्थक कर रहा है।

भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने सभी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतको और छत्तीसगढ़ वासियों को भाजपा स्थापना दिवस की बधाई दी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भाजपा स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि अपनी विचारधारा के लिए प्रतिबद्धता और अपनी विचारधारा को धरातल पर साकार करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति की परिचायक भारतीय जनता पार्टी ने जो प्रतिमान गढ़े हैं, उन पर भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हम सब स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं।

 

अपने शुभकामना संदेश में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि समर्पण भाव के साथ मां भारती की सेवा का संकल्प लेकर 1980 में स्व.अटल बिहारी अटल बिहारी वाजपेयी जी, लालकृष्ण आडवाणी जी, मुरली मनोहर जोशी जी ने पंडित दीनदयाल जी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी जैसे महापुरुषों के आदर्शों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी का गठन किया।

भाजपा के इन 43 वर्षों के सफर में हजारों कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया वहीं हजारों ने अपना घर द्वार छोड़कर मां भारती के चरणो में सब कुछ अर्पण कर दिया है। ऐसे राष्ट्र भक्तों को कोटि-कोटि नमन करते हुए भाजपा स्थापना दिवस के पावन अवसर पर प्रत्येक राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

 

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने भाजपा स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस प्रतिबद्धता के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा की राजनीतिक अवधारणा तथा अंत्योदय योजना को साकार कर छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास अर्जित किया, उसके लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं और उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं कि आने वाले समय में कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए तत्पर रहेंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने भाजपा स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ने जनसंघ से शुरू अपनी इस पूरी राजनीतिक यात्रा में कभी अपनी नीति, कार्यक्रमों और सिद्धांतों से समझौता नहीं करके जो विश्वसनीयता अर्जित की है, उसी का सुपरिणाम है कि केंद्र में लगातार प्रचंड बहुमत के साथ दो बार भाजपा की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी और आज देश के अनेक राज्यों में भाजपा की सरकारें जनकल्याण के कार्यों को संपादित कर रही है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज भाजपा देश की युवा शक्ति की आशा का केंद्र है और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने त्याग, समर्पण और निष्ठा के साथ देश में जिस विकासात्मक व सकारात्मक राजनीति की अवधारणा को साकार किया है, निश्चित रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं को ही इसका श्रेय जाता है। आने वाली चुनौतियों का सामना करके भाजपा कार्यकर्ता भारतीय राजनीति को एक नया आयाम देंगे।

 

प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के पुरुषार्थ ने भाजपा के राजनीतिक पराक्रम में सतत अभिवृद्धि की है और तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों का मुकाबला करते हुए अपनी पूरी शक्ति के साथ भाजपा के जनाधार को बढ़ाया है।

 

——————-

Post navigation

Previous छालीवुड एक्ट्रेस सानिया कंबोज ने हनुमान जन्मोत्सव पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Next विधायक विकास उपाध्याय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं हमर क्लीनिक का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया

Related Stories

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026

Recent Posts

  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण

You may have missed

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026
राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल

May 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.