– नगरनार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक
– मितानिनों के योगदान को सराहा, समस्याओं के निराकरण का आश्वासन
जगदलपुर। मितानिनों का योगदान देश- राज्य के साथ बस्तर के विकास में अधिक है। कोरोना काल में अपने जान की परवाह किए बिने मितानिनों ने जो जनता की सेवा की है, उसकी सर्वत्र सराहना हो रही है। यह बात बुधवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने नगरनार में आयोजित मितानिनों के विकासखंड स्तरीय सम्मेलन में यह बात कही।
कार्यक्रम में विधायक श्री जैन ने मितानिनों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया। अनेक मितानिनों ने पेंशन न मिलने की शिकायत की थी। विधायक व अन्य अतिथियों को मितानिनों ने स्मृतिचिन्ह स्वरूप विभिन्न प्रजातियों के पौधे प्रदान किए। सम्मेलन स्थल में अनेक मौकों पर मितानिनों की तालियां गूंजती रहीं। इस दौरान नगरनार सरपंच लैखन बघेल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नीलू राम बघेल व बिरेन्द्र साहनी, इंद्रावती विकास प्राधिकरण सदस्य सियाराम नाग, जलंधर बघेल, लक्ष्मण सेठिया, भेजरीपदर सरपंच बुधसन, शहर महामंत्री गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पाणी, खंड श्रोत समन्वयक गरुड़ मिश्रा, डा दास, मितानिन जिला समन्वयक श्रीमती शीला सार्वा, ब्लॉक समन्वयक मनोज पांडे, श्यामबती नाग, प्रेम सुन्दरी कश्यप, कलावती, प्रेम जोशी आदि मौजूद थे।
